लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में गोमांस बरामद होने पर हुआ बवास, पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर कोतवाल और ASI सस्पेंड

By भाषा | Updated: July 17, 2019 13:56 IST

बेहटा गांव में कथित गोमांस की बरामदगी के बाद एक मदरसे में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में बिंदकी कोतवाल तेजबहादुर सिंह और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) उमेश पटेल को प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे गोमांस बरामद होने के बाद हुए हंगामे और पथराव में प्रथमदृष्टया पुलिस की लापरवाही की बात सामने आने पर बिंदकी के कोतवाल और एक एसआई को निलंबित कर दिया गया है। फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार की सुबह गोमांस बरामद होने की अफवाह के बाद कुछ अराजकतत्वों ने एक मदरसे में धावा बोलकर पथराव किया।मंगलवार को मदरसे से बरामद कथित गोमांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मांस किस जानवर का है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे से मंगलवार को कथित गोमांस बरामद होने के बाद हुए हंगामे और पथराव में प्रथमदृष्टया पुलिस की लापरवाही की बात सामने आने पर बिंदकी के कोतवाल और एक एसआई को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रमेश ने बुधवार को बताया, ‘‘बेहटा गांव में कथित गोमांस की बरामदगी के बाद एक मदरसे में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में बिंदकी कोतवाल तेजबहादुर सिंह और चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) उमेश पटेल को प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है और इस सिलसिले में 60 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक की गिरफ्तारी की गई है।’’

अधिकारी के अनुसार, ‘‘फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में मंगलवार की सुबह गोमांस बरामद होने की अफवाह के बाद कुछ अराजकतत्वों ने एक मदरसे में धावा बोलकर पथराव किया और उसकी बाउंड्री गिरा दी। इसके बाद आगजनी की कोशिश भी की गई, लेकिन सफल नहीं हो पाए।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को मदरसे से बरामद कथित गोमांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मांस किस जानवर का है।’’ पुलिस ने सोमवार को भी कुछ ‘‘कथित गोमांस और गोवंश की खाल’’ बरामद की थी और गोकशी के आरोप में मुश्ताक तथा उसके पड़ोसी अल्ताफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

हालांकि मंगलवार सुबह तालाब के किनारे फिर से मांस के कुछ टुकड़े मिलने के बाद उपद्रवियों ने मदरसे में धावा बोलकर तोड़फोड़ तथा आगजनी की। आरोप है कि अगर पुलिस सोमवार की घटना से सतर्क हो जाती तो मंगलवार को इतनी बड़ी घटना नहीं होती। घटना के बाद गांव में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?