लाइव न्यूज़ :

'बीबीसी मतलब भ्रष्टाचारी बचाओ प्रोपोगेंडा...', लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव में बोले अनुराग ठाकुर

By विनीत कुमार | Updated: April 2, 2023 19:27 IST

लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की मीडिया स्वतंत्र है और आगे भी रहेंगी। उन्होंने साथ ही कहा कि मीडिया का झूठी खबरों को रोकने का भी है।

Open in App

नागपुर: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को नागपुर में आयोजित 'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' में कहा कि भारत की मीडिया आज स्वतंत्र है और कल भी रहेगी। उन्होंने साथ ही कहा भारत के खिलाफ विदेशी मीडिया से प्रोपोगेंडा के विषय पर कहा कि बीबीसी मतलब भ्रष्टाचारी बचाओ प्रोपोगेंडा है।

उन्होंने कहा, 'कई लोग बीबीसी प्रोपेगेंडा पर भी लगे हैं। बीबीसी मतलब भ्रष्टाचारी बचाओ कैंपेन के प्रोपोगेंडा पर लगे हैं। एक महानुभाव तो ऐसे हैं, एक मुख्यमंत्री जो 10 महीने से जेल में बंद अपने मंत्री को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। फिर उनके मुख्यमंत्री जो शराब घोटाले में जेल में चले गए, उनकी शहीद भगत सिंह से तुलना कर रहे हैं और मीडिया के कुछ मित्र उन्हें बड़ा-बड़ा स्थान टीवी चैनल और अखबारों में देते हैं।' 

अनुराग ठाकुर ने कहा भारत में आज किसी की मंशा मीडिया पर नकेल कसने की नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लोग कहते हैं कि बाहर का मीडिया भारत में नैरेटिव सेट करता है लेकिन आज के दौर में भारत की मीडिया में वह ताकत है जो दुनिया में नैरेटिव सेट कर सकता है।

अहंकार में हम नहीं बना रहे हैं नई संसद: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज के सोशल मीडिया के दौर पर सही तथ्यों वाली खबरें लोगों के पास पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'जयराम रमेश ने कल-परसों कह दिया कि नरेंद्र मोदी जी अहंकार में नई संसद बना रहे हैं। भईया हमें कोई अहंकार नहीं है। साल 2012 में यूपीए की ही सरकार थी और जयराम जी ने ही कहा था...मीरा कुमार जी लोकसभा अध्यक्ष थी। उस समय कहा गया था कि नई संसद की जरूरत है। आपने कहा था कि नए संसद भवन को बनाने में 2 हजार करोड़ का खर्चा आएगा। लेकिन आज के समय में पांच हजार करोड़ खर्चा होता पर मोदी सरकार ने केवल 900 करोड़ में नई संसद बनाने का काम किया।'

'विदेशी मीडिया से प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है भारतीय मीडिया'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑनलाइन समाचार प्रदाताओं में आज भारत दूसरे देशों से कहीं आगे है। उन्होंने कहा, 'भारत में ज्ञान की कोई कमी नहीं है। आज भारत के पास वह सब कुछ है जो विकसित देशों के पास है। भारत में 5जी नेटवर्क आ चुका है। देश के कोने-कोने में नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। भारत के पास अपना 6G नेटवर्क भी होगा। डिजिटल मीडिया के जरिए क्षेत्रीय भी अंतर्राष्ट्रीय बन गया है। कंटेंट में दम हो तो लोकल से ग्लोबल होने में देर नहीं लगेगी। दुनिया के तथाकथित बड़े अखबारों से कहीं ज्यादा हमारे दर्शक हैं। भारतीय मीडिया विदेशी मीडिया के साथ प्रतिस्पर्धा करने में कहीं कम नहीं है।

टॅग्स :लोकमत नेशनल कॉन्क्लेवअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos