लाइव न्यूज़ :

परमाणु मिसाइल अग्नि 2 का हुआ सफल परीक्षण, चीन-पाकिस्तान बार्डर भारत की जद में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2018 18:34 IST

भारत की ओर से आज मिसाइल अग्नि 2 का परीक्षण आज ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप के पास किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 फरवरी:  भारत की ओर से आज मिसाइल का एक परीक्षण किया गया है। अग्नि 2 का परीक्षण बुधवार को ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप के पास किया गया है। ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता से युक्त है।

इतना ही नहीं यह मिसाइल 2000 किलोमीटर तक युद्ध करने में सक्षम है। रक्षा सूत्रों का कहना है कि परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सचल प्रक्षेपक से सुबह करीब आठ बजकर 38 मिनट पर ये परीक्षण किया गया है। लॉन्च कांप्लेक्स-4 के द्वारा यह प्रक्षेपण किया गया। इतना ही नहीं सेना में इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) को पहले ही शामिल की जा चुका है।

आज जो परीक्षण किया गया है, वह डीआरडीओ की मदद से किया गया है। इस मिसाइल का वजन 17 टन है व  बीस मीटर लंबी है, यह एक हजार किलो का आयुध 2000 किलोमीटर की दूरी तक ले जा सकती है। 6 फरवरी को इससे पहले  स्वदेश निर्मित अग्नि -1 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।  पैड-4 से 700 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण भारतीय सेना के सामरिक बल कमांड ने बालासोर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के द्वारा किया गया था।

टॅग्स :मिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

विश्व514000000000 रुपये?, ईरान युद्ध के पहले 48 घंटों में इस्तेमाल किए गए अमेरिकी हथियारों की लागत?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए