लाइव न्यूज़ :

बराक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी के बारे में लिखा- 'उनमें योग्यता और जुनून की कमी', सोनिया-मनमोहन सिंह का भी जिक्र

By विनीत कुमार | Updated: November 13, 2020 17:08 IST

बराक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी सहित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी का जिक्र किया है। ओबामा की ये किताब 17 17 नवंबर को बाजार में आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देओबामा का 768 पन्नों का ये संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आएगाओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी को नर्वस नेता बताया, मनमोहन सिंह के बारे में लिखा, 'उनमें भावशून्य सच्चाई/ईमानदारी है'

अमेरिका के पू्र्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब में मनमोहन सिंह और राहुल गांधी का जिक्र किया है। ओबामा ने जहां मनमोहन सिंह को भावशून्य और सत्यनिष्ठा वाला शख्स कहा है वहीं, राहुल गांधी को एक ऐसा छात्र बताया है जो 'प्रभावित करने की चाहत' रखता है लेकिन उसमें 'विषय' में महारत हासिल करने की योग्यता या फिर जुनून की कमी है। ओबामा की इस किताब की समीक्षा न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी है।

इस किताब की समीक्षा के अनुसार ओबामा ने लिखा है, 'राहुल गांधी एक नर्वस छात्र की तरह हैं जिन्होंने अपना कोर्स पूरा कर लिया है और शिक्षक को प्रभावित करना चाहता है लेकिन अंदर कहीं या तो उसे विषय में महारत हासिल नहीं है या फिर उसमें महारत हासिल करने के लिए जुनून की कमी है।'

इस किताब की समीक्षा चिमामदा न्गोजी एडिक ने किया है। बराक ओबामा के इस संस्मरण का नाम 'ए प्रोमिस्ड लैंड' है अगले हफ्ते इसे रिलीज किया जाएगा। उन्होंने इसमें अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक अनुभवों का जिक्र किया है। इसमें उन 8 सालों का भी जिक्र है जब वे बतौर अमेरिका के राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में रहे थे।

ओबामा की किताब में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह का जिक्र

ओबामा ने अपने इस संस्मरण में सोनिया गांधी का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमें चार्ली क्रिस्ट और रहम एमैनुएल जैसे पुरुषों के हैंडसम होने के बारे में बताया जाता है लेकिन महिलाओं के सौंदर्य के बारे में नहीं। सिर्फ एक या दो उदाहरण ही अपवाद हैं जैसे सोनिया गांधी। ओबामा ने लिखा है कि अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री बॉब गेट्स और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों में बिलकुल भावशून्य सच्चाई/ईमानदारी है।

ओबामा ने विश्व के दूसरे नेताओं का भी जिक्र अपने इस संस्मरण में किया है। रूस के राष्ट्रपति  व्लादिमिर पुतिन के बारे में वे लिखते हैं, 'शारीरिक रूप से वे साधारण हैं।' जो बाइडन को ओबामा अपने संस्मरण में एक सौम्य और ईमानदार शख्स बताते हैं। ओबाना ने कहा कि उन्होंने अपने इस संस्मरण को युवाओं के लिए लिखा है। 

ओबामा का 768 पन्नों का यह संस्मरण 17 नवंबर को बाजार में आने वाला है। अमेरिका के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने अपने कार्यकाल में दो बार 2010 और 2015 में भारत की यात्रा की थी। 

टॅग्स :बराक ओबामाराहुल गांधीसोनिया गाँधीमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी