लाइव न्यूज़ :

बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने न्यायालय की अवमानना के लिए दोषी ठहराए गए प्रशांत भूषण का किया समर्थन 

By भाषा | Updated: August 19, 2020 05:30 IST

बीएआई की कार्यकारी समिति ने कहा, ‘‘वह भूषण से संबंधित मामले में कानूनी पेशे के एक सदस्य के खिलाफ भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वत: अवमानना कार्यवाही के तरीके से निराश और चिंतित है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देबीएआई ने न्यायालय की अवमानना के लिए दोषी ठहराये गये अधिवक्ता प्रशांत भूषण का समर्थन किया है।उसने कहा कि कहा कि ऐसे समय में जब नागरिक बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो आलोचनाओं से नाराज होने की जगह उनकी अनुमति देने से उच्चतम न्यायालय का कद बढ़ेगा।

नई दिल्लीः बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने न्यायालय की अवमानना के लिए दोषी ठहराये गये अधिवक्ता प्रशांत भूषण का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि ऐसे समय में जब नागरिक बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो आलोचनाओं से नाराज होने की जगह उनकी अनुमति देने से उच्चतम न्यायालय का कद बढ़ेगा। 

बीएआई की कार्यकारी समिति ने कहा, ‘‘वह भूषण से संबंधित मामले में कानूनी पेशे के एक सदस्य के खिलाफ भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वत: अवमानना कार्यवाही के तरीके से निराश और चिंतित है।’’ 

न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने अधिवक्ता प्रशांत भूषण को न्यायपालिका के खिलाफ उनके दो अपमानजनक ट्वीट को लेकर न्यायालय की अवमानना के लिये 14 अगस्त को दोषी ठहराया था। 

न्यायालय की अवमानना के इस मामले में अवमाननाकर्ता को अधिकतम छह महीने की साधारण कैद या दो हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। न्यायालय की अवमानना के अपराध में भूषण की सजा के बारे में 20 अगस्त को बहस सुनेगा। 

बीएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत के सर्वोच्च न्यायालय की प्रतिष्ठा को दो 'ट्वीट' के द्वारा धूमिल नहीं किया जा सकता है। ऐसे समय में जब नागरिक बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो आलोचनाओं से नाराज होने की बजाय उनकी अनुमति देने से उच्चतम न्यायालय का कद बढ़ेगा।’’ 

बीएआई के अलावा कई प्रतिष्ठित वकीलों ने भी भूषण का समर्थन किया है। कई पूर्व न्यायाधीश, कार्यकर्ता और वकील भूषण के समर्थन में बयान जारी कर चुके हैं।

टॅग्स :प्रशांत भूषणसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब