लाइव न्यूज़ :

एटीएम से पैसा निकाल लें, बैंक में आज काम निपटा लें, कल देशभर में हड़ताल हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 12:20 IST

बुधवार यानी 8 जनवरी को बैंक हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार के नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सरकारी क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक ने कहा कि वह आठ जनवरी को श्रमिक संगठनों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर अपने परिचालन को सामान्य बनाये रखने के लिये आवश्यक कदम उठा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार पर श्रमिक विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।इसके मद्देनजर आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के एक धड़े ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यदि आपको बैंक में कोई काम हैं तो आज ही निपटा लें।

बुधवार यानी 8 जनवरी को बैंक हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारी केंद्र सरकार के नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सरकारी क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक ने कहा कि वह आठ जनवरी को श्रमिक संगठनों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर अपने परिचालन को सामान्य बनाये रखने के लिये आवश्यक कदम उठा रहा है।

बैंक ने बीएसई को बताया कि उसे ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस से प्रस्तावित एक दिवसीय आम हड़ताल के संबंध में नोटिस मिले हैं।

बैंक ने कहा कि वह इसे देखते हुए परिचालन को सामान्य बनाये रखने के लिये सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन इसके कारण शाखाओं/दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार पर श्रमिक विरोधी नीतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और इसके मद्देनजर आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में 8 जनवरी को 'भारत बंद'  का ऐलान किया है। इसको लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर बैठने का फैसला किया है। बैंक कर्मचारी और अधिकारियों के बैंक हड़ताल में शामिल होने से बैंकिंग सेवाओं पर काफी असर पड़ सकता है। बुधवार को बैंकों की कई शाखाएं बंद रह सकती हैं, क्योंकि बैंक यूनियनों ने कर्मचारियों को चाबियां स्वीकार नहीं करने को कहा है। इसको लेकर कई स्थानों पर एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन नेट बैंकिंग सामान्य रूप से कार्य करने की संभावना है। 

भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बैंक हड़ताल का सेवाओं पर असर कम उम्मीद किया है, लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा को डर है कि हड़ताल से संचालन पर असर पड़ सकता है। एसबीआई ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हड़ताल में भाग लेने वाले यूनियनों में हमारे बैंक कर्मचारियों की सदस्यता बहुत कम है, इसलिए बैंकों के ऑपरेशन पर हड़ताल का असर कम से कम होगा।"

बैंक ने बीएसई को बताया कि उसे ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस से प्रस्तावित एक दिवसीय आम हड़ताल के संबंध में नोटिस मिले हैं। बैंक ने कहा कि वह इसे देखते हुए ऑपरेशन को सामान्य बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन इस कारण शाखाओं/दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

हरियाणा रोडवेज ने हड़ताल के मद्देनजर अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की

हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी द्वारा सात जनवरी को और विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा आठ जनवरी को आयोजित की जाने वाली हड़ताल के मद्देनजर रोडवेज ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दादरी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि सात और आठ जनवरी को होने वाली हड़ताल को ध्यान में रखते हुए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है।

इसके अलावा कर्मचारियों को नोटिस जारी कर हड़ताल में शामिल नहीं होने को कहा गया है। गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने सात जनवरी को प्रदेश में बसों का चक्का जाम करने और ट्रेड यूनियनों ने आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है। रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्य एवं डिपो प्रधान कृष्ण ऊण ने आरोप लगाया कि सरकार व विभाग अधिकारी रोडवेज की हड़ताल रोकने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कथित तौर पर शुरू की जा रही किलोमीटर स्कीम को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। 

 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीकोलकाताचेन्नईमुंबईनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन