लाइव न्यूज़ :

एक और बैंक में घोटाला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 3 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा, CEO गिरफ्तार

By भारती द्विवेदी | Updated: June 21, 2018 08:44 IST

इसी साल फरवरी में चार हजार निवेशकों को 1150 करोड़ रुपए के ठगी के आरोप में डीएसके ग्रुप के मालिक डीएस कुलकर्णी और उसकी पत्नी हेमंती को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: पंजाब नेशनल बैंक के बाद अब एक और बैंक का फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुणे आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रविंद्र मराठे को गिरफ्तार किया है। रविंद्र के अलावा और पांच लोगों की गिरफ्तारी है। रविंद्र पर पद का दुरूपयोग करके पुणे के रियल एस्टेट डेवलपर डीएसके ग्रुप को दो हजार करोड़ रुपए का कर्ज देने का आरोप लगा है। बैंक की तरफ से ये लोन उस समय दिया गया है, जब उन्हें पता था कि बिल्डर दिवालिया हो चुका है। 

आर्थिक अपराधा शाखा ने बैंक के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र गुप्ता, जोनल मैनेजर नित्यानंद देशपांडे, पूर्व सीएमडी सुशील मुहनोत के अलावा डीएसके ग्रुप के चार्टर्ड अकाउंटेंट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के बंदे को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर धोखाधड़ी, ठगी, आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि इसी साल फरवरी में चार हजार निवेशकों को 1150 करोड़ रुपए के ठगी के आरोप में डीएसके ग्रुप के मालिक डीएस कुलकर्णी और उसकी पत्नी हेमंती को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीएस कुलकर्णी पर बैंक का पैसा न चुकाने और सही समय पर फ्लैट न देने के आरोप था। कुलकर्णी पर निवेशकों के 230 करोड़ रुपए भी नहीं लौटाने का आरोप है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने मालिकों अौर कंपनी की 120 से अधिक संपत्तियां और 275 से अधिक बैंक खाते और वाहन जब्त करने का आदेश दिया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बैंकिंगमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी