लाइव न्यूज़ :

बैंक धोखाधड़ी: हवाला कारोबारी से मिले क्रेडिट कार्ड पर मौज कर रहे थे कमलनाथ के भांजे, निजी विमानों से उड़ान और नाइट क्लब के लिए करते थे इस्तेमाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2019 08:19 IST

ईडी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि करीब आठ हजार करोड़ रुपए के हेर-फेर से संबंधित एक मामले में मनी लांडिं्रग रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. एजेंसी के अुनसार जांच में पता चला कि पुरी ने बैंकों से मिले कर्ज की राशि को दुनियाभर में स्थित मोजर बेयर की अनुषंगियों को हस्तांतरित कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ के भांजे रतुल पुरी दुबई स्थित एक हवाला कारोबारी से मिले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर मौज मस्ती का जीवन जी रहे थे पुरी इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर निजी विमानों से उड़ान भरते थे और नाइट क्लब जाते थे.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी दुबई स्थित एक हवाला कारोबारी से मिले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर मौज मस्ती का जीवन जी रहे थे. उक्त हवाला कारोबारी वीवीआईपी चौपर घोटाले का एक आरोपी है. पुरी इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर निजी विमानों से उड़ान भरते थे और नाइट क्लब जाते थे.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठ हजार करोड़ रुपए के बैंक ऋण के मनी लांड्रिंग से संबंधित एक मामले में दायर आरोपपत्र में यह बात कही है. ईडी ने यहां एक विशेष अदालत में गुरुवार को पुरी, उनके सहयोगियों तथा उनके पिता की प्रवर्तित कंपनी मोजर बेयर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया.

ईडी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि करीब आठ हजार करोड़ रुपए के हेर-फेर से संबंधित एक मामले में मनी लांडिं्रग रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. एजेंसी के अुनसार जांच में पता चला कि पुरी ने बैंकों से मिले कर्ज की राशि को दुनियाभर में स्थित मोजर बेयर की अनुषंगियों को हस्तांतरित कर दिया.

इसके साथ ही पुरी ने विभिन्न हवाला कारोबारियों तथा पेशेवरों की मदद से विभिन्न न्यायाधिकार क्षेत्रों में कॉरपोरेट संरचना तैयार की और कारखाने तथा अचल संपत्तियां खरीदने में निवेश किया. उन्होंने दुबई स्थित हवाला कारोबारी राजीव सक्सेना से मिले क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर आलीशान जीवन जीया. सक्सेना 3,600 करोड़ रुपए के अगुस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी चौपर घोटाले में एक मुख्य आरोपी है. उसे इसी साल प्रत्यर्पित कर दुबई से भारत लाया गया.

क्रेडिट कार्ड से 45 लाख डॉलर खर्च किए एजेंसी ने कहा कि क्रेडिट कार्ड से विलासितापूर्ण जीवन के लिए 45 लाख डॉलर खर्च किए गए. ईडी ने कहा कि विभिन्न बैंकों से लिए गए 7,979.30 करोड़ रुपए के कर्ज का मोजर बेयर, उसके निदेशकों तथा प्रवर्तकों ने अपने निजी इस्तेमाल में दुरुपयोग किया और उसे पुरी की हिंदुस्तान पावर समूह की कंपनियों में हस्तांतरित कर दिया गया.

सीबीआई ने रतुल पुरी, उसके पिता दीपक पुरी, मां नीता और अन्य के खिलाफ 354 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने इन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी. ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया. बैंक ने दावा किया था कि कंपनी और इसके निदेशकों ने जाली दस्तावेज सौंप कर बैंक को चूना लगाया.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया