लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Crisis LIVE Updates: कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में अलर्ट, एक्शन में बिहार पुलिस और एसएसबी, पश्चिम बंगाल से सटे हैं तीनों जिला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2024 16:10 IST

Bangladesh Crisis LIVE Updates: पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस और एसएसबी को तैयार रहने को कहा गया है। टोल फ्री नंबर पर 14432 डायल 112 पर जानकारी दें। बंगाल के जिलों में बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Bangladesh Crisis LIVE Updates: पड़ोसी देश बांग्लादेश में उपद्रव और हिंसा को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने बांग्लादेश की सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इसे लेकर आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस और एसएसबी को अलर्ट रहने को कहा है। सीमावर्ती वाले इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस और एसएसबी को तैयार रहने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

स्थानीय थाना, जिला पुलिस कार्यालय के टोल फ्री नंबर पर 14432 डायल 112 पर जानकारी दें। लोगों से अफवाहों से बचने की अपील भी की गई है। बिहार के किशनगंज जिले समेत बंगाल के जिलों में बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

किशनगंज जिले में बीएसएफ हेड क्वार्टर के अधीन सभी बॉर्डर पोस्ट को भी अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि बिहार के तीन जिले पश्चिम बंगाल से लगते हैं। इसमें कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज के जिलों की सीमा पड़ोसी राज्य से लगती हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल के पूर्वी भाग के कई जिले और जल क्षेत्र बांग्लादेश से लगते हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमा क्षेत्र से बांग्लादेश के नजदीक होने के कारण ऐसी आशंका है कि हिंसा प्रभावित बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते हैं। इन स्थितियों में वे पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार में प्रवेश में करने की कोशिश करेंगे। इसी को देखते ही बिहार पुलिस ने सीमांचल के इलाकों को लेकर खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाबिहारपटनापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब