लाइव न्यूज़ :

किराए पर ऑफिस लेने के मामले में बेंगलुरू का सीबीडी सबसे महंगा, कनॉट प्लेस और बांद्रा कुर्ला को भी पीछे छोड़ा

By भाषा | Updated: August 27, 2019 22:13 IST

संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली नाइट फ्रैंक के एक सर्वे के अनुसार भारत में बेंगलुरू सीबीडी में किराये में सालाना आधार पर सर्वाधिक वृद्धि हुई है। फिलहाल वहां किराया 125 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में दफ्तरों के लिए जगह के किराए में वृद्धि के मामले में बेंगलुरू के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई के बांद्रा कुर्ला को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ सीबीडी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पांचवां सबसे महंगा क्षेत्र बन गया है।

देश में दफ्तरों के लिए जगह के किराए में वृद्धि के मामले में बेंगलुरू के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई के बांद्रा कुर्ला को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ सीबीडी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पांचवां सबसे महंगा क्षेत्र बन गया है। इस साल दूसरी तिमाही में सीबीडी में किराये में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली नाइट फ्रैंक के एक सर्वे के अनुसार भारत में बेंगलुरू सीबीडी में किराये में सालाना आधार पर सर्वाधिक वृद्धि हुई है। फिलहाल वहां किराया 125 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई का बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स (बीकेसी) और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का कनॉट प्लेस 2019 की दूसरी तिमाही में क्रमश: आठवें और 12वें स्थान पर हैं। ये दोनों स्थान दफ्तर के लिये प्रमुख बाजार माने जाते हैं।

नाइट फ्रैंक प्राइम आफिस रेंटल इंडेक्स एशिया प्रशांत क्षेत्र में 20 प्रमुख शहरों में किराये के स्तर पर नजर रखता है। मुंबई के बीकेसी के किराये में आलोच्य तिमाही में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 300 रुपये प्रति वर्ग फुट मासिक रहा। वहीं नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस में किराये में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 330 वर्ग फुट मासिक रहा।

रिपोर्ट के अनुसार मेलबर्न में किराये में सालाना आधार पर सर्वाधिक 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं तोक्यो में 12 प्रतिशत, बैंकाक में 10.4 प्रतिशत और सिंगापुर में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस प्रकार, एशिया प्रशांत क्षेत्र में सीबीडी पांचवें स्थान पर रहा।

भारत में दफ्तरों के लिये किराया दूसरी तिमाही में स्थिर बना हुआ है क्योंकि पहली छमाही में नई आपूर्ति हुई है। इस दौरान 2.3 करोड़ वर्ग फुट की आपूर्ति हुई है। 

टॅग्स :कर्नाटकदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है