लाइव न्यूज़ :

मुंबई में मजदूरों की भीड़ को उकसाने का आरोपी विनय दुबे हिरासत में, 18 अप्रैल को लेकर भी देशव्यापी आंदोलन की दी है चेतावनी, जानें कौन है?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2020 08:09 IST

बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास सैकड़ों प्रवासी कामगारों के इकट्ठा होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिहाड़ी मजदूरों से रुकने की अपील की है। सीएम ने बताया श्रमिकों को बताया गया था कि ट्रेन सेवाएं 14 अप्रैल से बहाल होंगी इसलिए ये एकत्रित हुए

Open in App
ठळक मुद्देबांद्रा में इकट्ठा होने की घटना के संबंध में 800-1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि विनय के सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से मंगलवार को हजारों प्रवासी कामगार बांद्रा स्टेशन पर प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए।

मुंबई: कोरोना वायरस को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाए जाने के बावजूद अपने-अपने गृह नगर जाने की आस में कल शाम (14 अप्रैल) को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास सैकड़ों प्रवासी मजदूरों इकट्ठा हो गए थे। जिसके बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों को एक बार फिर आश्वस्त किया कि लॉकडाउन कोई 'लॉक-अप' नहीं है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर मुंबई का रहने वाला विनय दुबे चर्चा में आ गया है। बांद्रा में हजारों की संख्या में मजदूरों की जुटान के पीछे विनय दुबे का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने विनय दुबे  को सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने को लेकर हिरासत में ले लिया है। विनय को मंगलवार रात नवी मुंबई में ऐरोली से पकड़ा गया। उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां वह आजाद मैदान पुलिस की कस्टडी में रहेगा। विनय को आज स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

पुलिस को विनय दुबे पर है शक, आज कोर्ट में होगी पेशी

विनय दुबे को मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505 (2) और द महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है।  पुलिस को शक है कि विनय के सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से मंगलवार को हजारों प्रवासी कामगार बांद्रा स्टेशन पर प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए। इनमें से ज्यादातर लोग बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के थे। वे मांग कर रहे थे कि राज्य सरकार उनके गांव और कस्बे तक जाने के लिए ट्रेन की व्यवस्था करे।

बांद्रा में इकट्ठा होने की घटना के संबंध में 800-1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम धारा-3 के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन में धारा 143, 147, 149, 186, 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ट्विटर पर विनय दुबे ने 18 अप्रैल को लेकर देशव्यापी मजदूर आंदोलन की दी है चेतावनी

ट्विटर पर विनय दुबे ने मजदूरों को लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने और भड़काने वाले कई पोस्ट किए हैं। इसके साथ ही विनय दुबे नाम के इस शख्स ने 18 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होने के लिए आह्वान भी किया है। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि मजदूरों को घर जाने के लिए ट्रेनें चलाई जाएं।

विनय दुबे ने लिखा है, '' अगर 18 अप्रैल तक ट्रेने नहीं शुरू हुई तो देशव्यापी मजदूर आंदोलन होगा। सरकार ध्यान दें। अन्य राज्यों में अटके हुए लोगों को घर पहुंचाएं।''

इस ट्वीट में विनय दुबे ने  रेल मंत्री पीयूष गोयल, पीएमओ के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड और बिहार के सीएम ऑफिस को भी टैग किया है।

NBT में छपी रिपोर्ट के मुताबिक विनय दुबे ने मुंबई के मजदूरों के बीच 'चलो घर की ओर' नाम से एक अभियान शुरू किया है। 

नेताओं के साथ भी विनय दुबे का कनेक्शन

 विनय दुबे  के ट्विटर पर नजर डाली जाए तो लगा है कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है। ट्विटर पर वह कुछ नेताओं के साथ भी देखा जा सकता है। उसके कुछ ट्वीट्स सत्ताधारी पार्टी की सहयोगी एनसीपी से उसके करीबी संबंधों की ओर इशारा करते हैं। 

एक ट्वीट में विनय ने बताया है कि उसके पिता ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए महाराष्ट्र सरकार को अपने जीवन की सारी पूंजी दान कर दी। उसने अनुदान स्वीकारने के लिए गृह मंत्री अनिल देशमुख के अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी आभार व्यक्त किया है। जिसका तस्वीर भी उसने पोस्ट किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी