लाइव न्यूज़ :

बांदा यौन शोषण कांडः आरोपी जूनियर इंजीनियर ने 70 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया, पत्नी ने दिया साथ, सीबीआई जांच में खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2021 17:24 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा यौन शोषण कांड में सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ, शक है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन एचआईवी पॉजिटिव हो सकता है.

Open in App
ठळक मुद्दे जांच के दौरान यह खुलासा भी हुआ है कि उसका यह यौन शोषण कांड पिछले दस सालों से चल रहा था.अधिकारी के मुताबिक इस मामले में 4 साल के बच्चे से लेकर 22 साल तक के युवकों को शिकार बनाया गया. बच्चा चिल्लाता था या बाहर भागने की कोशिश करता था, तो उसकी पत्नी दरवाजा बाहर से बंद कर देती थी.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बांदा यौन शोषण कांड में सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर ने 70 से ज्याादा बच्चों का यौन शोषण किया था.

सीबीआई को शक है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन एचआईवी पॉजीटिव हो सकता है. रामभवन को डॉक्टरी जांच के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया है, जहां डॉक्टरों का एक पैनल उसकी जांच कर रहा है. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बांदा बाल यौन शोषण कांड के आरोपी रामभवन का पिछले तीन दिनों से दिल्ली के एम्स में टेस्ट हो रहा है, क्योंकि सीबीआई को शक है कि रामभवन एचआईवी पॉजीटिव भी हो सकता है.

यदि सीबीआई का ये शक सही निकला, तो उन 70 बच्चों के भविष्य पर भी सवालिया निशान लग जाएगा. रिश्तेदारों के बच्चों को भी बनाया शिकार आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन के निशाने पर ज्यादातर बच्चे ही थे और जांच के दौरान यह खुलासा भी हुआ है कि उसका यह यौन शोषण कांड पिछले दस सालों से चल रहा था.

4 साल के बच्चे से लेकर 22 साल तक के युवकों को शिकार बनाया गया

सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक इस मामले में 4 साल के बच्चे से लेकर 22 साल तक के युवकों को शिकार बनाया गया. इनमें रामभवन के रिश्तेदारों के बच्चे भी शामिल थे. अब तक कि जांच से पता चला है कि रामभवन ने 70 से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया था.

काली करतूत में पत्नी भी देती थी साथ सीबीआई का दावा है कि जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए हैं कि जब जूनियर इंजीनियर अपने कमरे में यौन शोषण करता था और बच्चा चिल्लाता था या बाहर भागने की कोशिश करता था, तो उसकी पत्नी दरवाजा बाहर से बंद कर देती थी. इस खुलासे के बाद सीबीआई ने रामभवन की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

आवाज के नमूने की हो रही जांच सीबीआई आज रामभवन को अपनी केंद्रीय फोरेंसिक लैब में भी लेकर गई, जहां उसकी आवाज का टेस्ट किया गया. सीबीआई को इस यौन शोषण से संबधित जो वीडियो मिले हैं, उनमें रामभवन की आवाज भी है, लेकिन वह इससे इनकार कर रहा है. ऐसे में सीबीआई ने उसकी आवाज का नमूना लिया, जिससे उसका मिलान वीडियो की आवाज से किया जा सके.

टॅग्स :क्राइमसीबीआईयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल