लाइव न्यूज़ :

मुख्तार अंसारी को लेने सोमवार को पंजाब जाएगी बांदा पुलिस की टीम

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:04 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल मऊ ज़िले के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लाने के लिए बांदा पुलिस का एक दल सोमवार को पंजाब रवाना होगा। यह जानकारी बांदा के पुलिस महानिरीक्षक ने रविवार को दी।

चित्रकूटधाम रेंज बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के. सत्यनारायण ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘पंजाब के रोपड़ जेल में बंद गैंगस्टर एवं बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा लाने के लिए सोमवार को बांदा पुलिस का एक दल पंजाब रवाना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार पूरी सुरक्षा के साथ अंसारी को बांदा लाया जाएगा।’’

एक सवाल के जवाब में आईजी ने कहा, ‘‘पंजाब से बांदा लाने के लिए कितने पुलिसकर्मियों को भेजा जायगा, यह बैठक में तय किया जाएगा।’’

सत्यनारायण ने बताया कि जेल प्रशासन की मांग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जेल के बाहर एक उपनिरीक्षक (एसआई) और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बांदा जेल में बंद अन्य कैदियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और मुलाकातियों की पहचान के लिए एक रजिस्टर अलग से रखा जाएगा।

आईजी ने कहा कि बांदा के अलावा चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के जेलों में बंद कैदियों के बारे में भी कड़ी निगरानी रखी जायेगी।

उल्लेखनीय है क़ि मुख़्तार अंसारी एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं। उनको उत्तर प्रदेश लाने के लिए राज्य सरकार और पंजाब सरकार के बीच उच्चतम न्यायालय तक मामला चला। 26 मार्च को उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया था।

न्यायालय ने पंजाब की जेल में बंद अंसारी को दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश भेजने का निर्देश दिया। न्यायालय ने अंसारी की कस्टडी ट्रांसफर याचिका पर यह फैसला सुनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए