लाइव न्यूज़ :

‘गोरख धंधा’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध, हरियाणा के सीएम खट्टर ने जारी किया आदेश, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2021 22:06 IST

गोरखनाथ समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात किये जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में निर्णय लिया।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखनाथ एक संत थे।एक मंदिर सोनीपत से 20 किलोमीटर दूर गोर्ड गांव में स्थित है। शब्द का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने अपने आधिकारिक संचार में शब्द ‘गोरख धंधा’ के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर अनैतिक कृत्यों का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोरखनाथ समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात किये जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में निर्णय लिया। प्रतिनिधिमंडल ने खट्टर से इस शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया क्योंकि यह संत गोरखनाथ के अनुयायियों की भावनाओं को आहत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखनाथ एक संत थे और इस शब्द का प्रयोग उनके अनुयायियों की भावनाओं को आहत करता है। बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए किसी भी संदर्भ में इस शब्द का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। गोरखनाथ एक संत थे और उन्हें समर्पित एक मंदिर सोनीपत से 20 किलोमीटर दूर गोर्ड गांव में स्थित है। 

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरउत्तर प्रदेशBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी