लाइव न्यूज़ :

भारत से न्यूजीलैंड की यात्रा करने पर लगे प्रतिबंध के 28 अप्रैल के बाद हटने की उम्मीद: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 9, 2021 01:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा उसे उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की सरकार भारत से आने वाले यात्रियों पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को 28 अप्रैल के बाद हटा लेगी ताकि सुचारु रूप से आवागमन बहाल हो सके।

न्यूजीलैंड में बाहर से आने वालों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनके आगमन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह पहली बार है जब भारत से आने वाले यात्रियों पर न्यूजीलैंड की सरकार ने अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा ऑर्डर्न ने 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘हमें पता चला है कि न्यूजीलैंड सरकार ने 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रतिबंध लगाया है। उनका कहना है कि यह पाबंदी अस्थायी है।”

उन्होंने कहा, “यह न केवल भारतीयों बल्कि न्यूजीलैंड के नागरिकों पर भी लागू है। हमें उम्मीद है कि 28 अप्रैल के बाद यह प्रतिबंध हटा लिया जाएगा ताकि आवागमन बहाल हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक