लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जाए: भाजपा का आयोग से अनुरोध

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:12 IST

Open in App

चेन्नई, चार मार्च भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कथित रूप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिये राज्य में चुनाव प्रचार से रोका जाए। तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है।

भाजपा ने आयोग से यह अनुरोध भी किया कि वह ''युवाओं को एक और स्वतंत्रता संग्राम के लिये उकसाने के लिये'' गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दे।

भाजपा की राज्य की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी वी बालाकृष्णन ने आरोप लगाया कि एक मार्च को कन्याकुमारी जिले के मुलगमूदू में सेंट जोसेफ मैट्रिक हायर सेकेंड्री स्कूल में गांधी का चुनाव कार्यक्रम आयोजित करना आचार संहिता का उल्लंघन है।

बालाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यव्रत साहू को पेश किये गए ज्ञापन में कहा कि शैक्षिक संस्थान में गांधी का चुनाव अभियान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है। लिहाजा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये। उन पर तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल