लाइव न्यूज़ :

नागपुर रेलवे स्टेशन पर बेचे जाएंगे बांस निर्मित उत्पाद, ‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ पॉलिसी के तहत होगा शुभारंभ

By आनंद शर्मा | Updated: March 14, 2022 21:22 IST

समूचे महाराष्ट्र से अकेले नागपुर रेलवे स्टेशन का ‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ पॉलिसी के पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयन हुआ है। चूंकि विदर्भ क्षेत्र में बांस की पैदावार बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में बांस निर्मित उत्पादों को नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ावा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ पॉलिसी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश में 16 रेलवे स्टेशनों का चयन हुआ हैकेंद्र सरकार की ओर से इन 16 स्टेशनों में नागपुर स्टेशन को भी शामिल किया गया है‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ पॉलिसी में नागपुर रेलवे स्टेशन पर बांस निर्मित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा

नागपुर: स्थानीय हस्तशिल्पियों, बुनकरों, हथकरघा कारीगरों के कल्याण की दृष्टि से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के आम बजट में ‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ पॉलिसी पेश की है।

‘वन स्टेशन, वन प्रॉडक्ट’ पॉलिसी का मकसद भारतीय रेलवे के प्रत्येक स्टॉप पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर उनकी बिक्री बढ़ाना है। इस योजना में खास बात यह है कि इस पॉलिसी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत देशभर में कुल 16 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है।

इन 16 स्टेशनों में नागपुर स्टेशन को भी शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक नागपुर रेलवे स्टेशन पर 25 मार्च से 15 दिनों तक बांस निर्मित उत्पादों के प्रदर्शनी और बिक्री का आयोजन किया जाएगा। 

गौरतलब है कि समूचे महाराष्ट्र से अकेले नागपुर रेलवे स्टेशन का इस पॉलिसी के पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयन हुआ है। चूंकि विदर्भ क्षेत्र में बांस की पैदावार बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में बांस निर्मित उत्पादों को रेलवे स्टेशन पर बढ़ावा दिया जाएगा।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर अपना प्रमोशनल स्टॉल लगाने के लिए बांस से बने उत्पादों को प्रमोट करने वाली एनजीओ, सेल्फ हेल्प ग्रुप, सरकारी और अन्य सोसायटी से मध्य रेलवे, नागपुर मंडल की कमर्शियल ब्रांच में 20 मार्च तक आवेदन करने की अपील की गई है। 

टॅग्स :नागपुरनिर्मला सीतारमणRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?