लाइव न्यूज़ :

यूपी के बलरामपुर में बरातियों से भरी जीप की ट्रैक्टर से हुई भीषण टक्कर, पति-पत्नी समते 6 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2022 10:14 IST

अधिकारी ने बताया कि पीछे से आ रहा एक अन्य वाहन भी जीप से भिड़ गया। इस हादसे में बसंत (32), पत्नी अमृता (28), लक्षमण (40), वादी (35) और शादाब (26) की मौके पर ही मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार रात लक्ष्मणपुर से बाराती जीप से गैसड़ी थाना क्षेत्र के भगवानपुर जा रहे थेजीप-ट्रैक्टर की टक्कर में पीछे से आ रहा एक अन्य वाहन भी जीप से भिड़ गयाहादसे में 6 की मौत हो गई है जबकि तीन अस्पताल में भर्ती हैं

बलरामपुरः उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर- बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों को ले जा रही एक जीप और ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने की टक्कर में पति-पत्नी सहित छह लोगों की मौत हो गयी। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार रात लक्ष्मणपुर से एक बारात गैसड़ी थाना क्षेत्र के भगवानपुर जा रही थी, तभी गनवरिया तिराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली और बारातियों को ले जा रही जीप के बीच भीषण टक्कर हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि पीछे से आ रहा एक अन्य वाहन भी जीप से भिड़ गया। इस हादसे में बसंत (32), पत्नी अमृता (28), लक्षमण (40), वादी (35) और शादाब (26) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अंकित (13) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए शिव प्रसाद (52), दुर्गा प्रसाद (26) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उमेश (13) को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचारBalrampur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos