लाइव न्यूज़ :

भारत ने किया परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल 'धनुष' का सफल परीक्षण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 23, 2018 19:08 IST

स्वदेश में विकसित मिसाइल 'पृथ्वी' का जलीय रूप 'धनुष' 500 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। धनुष सतही और समुद्री, दोनों लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।

Open in App

भुवनेश्वर, 23 फरवरी: भारत ने शुक्रवार को ओडिशा में नौसेना के जहाज से परमाणु सम्पन्न मिसाइल 'धनुष' का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पारादीप के निकट एक जहाज से 350 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदन क्षमता वाला प्रक्षेपात्र सतह से सतह पर मार कर सकता है। यह परीक्षण सामरिक बल कमांड द्वारा किया गया।

स्वदेश में विकसित मिसाइल 'पृथ्वी' का जलीय रूप 'धनुष' 500 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। धनुष सतही और समुद्री, दोनों लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है। मिसाइल का प्रक्षेपण और इसकी गति पर ओडिशा तट पर स्थित 'रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन' (डीआरडीओ) की निगरानी रही। प्रक्षेपात्र को भारतीय सेना में पहले ही शामिल किया जा चुका है।

इससे पहले 21 फरवरी देर रात भारत ने पृथ्वी2 मिसाइल का मेक इन इंडिया के तहत परीक्षण किया। ये परीक्षण पूरी तरह से सफल भी रहा था। ओडिशा के आईटीआर केंद्र में रात करीब 8.30 इसका परीक्षण किया किया गया था। पृथ्वी-2 मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने से लेकर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता रखती है।

अगर भारत की स्वदेशी मिसाइलों की बात करें तो उसके पास नाग मिसाइल है जिसका सफल परीक्षण 1990 में किया गया। इसी तरह धनुष मिसाइल स्वदेशी तकनीकी से निर्मित पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है। यह मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने की क्षमता रखता है। भारत ने 1990 में आकाश मिसाइल का परीक्षण किया। जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल की तुलना अमेरिका के पेटियॉट मिसाइल से की जाती है। इस मिसाइल की खूबी यह है कि यह एक समय में आठ भिन्न लक्ष्य पर निशाना साध सकती है। इसके अलावा भारत के पास ब्रह्मोस मिसाइल भी है।(खबर इनपुट-आईएएनएस)

टॅग्स :मिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब