लाइव न्यूज़ :

बलियाः 16 वर्षीय किशोरी से रिश्तेदार फोन पर कर रहा था गंदी बात, कॉल से परेशान लड़की ने की आत्महत्या 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 17, 2020 21:37 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया नारायण पुर ग्राम एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। रिश्तेदाप फोन पर गंदी बात कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।विषाक्त पदार्थ खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलियाःउत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के कोठिया नारायण पुर ग्राम में 16 वर्षीय एक किशोरी ने एक निकट संबंधी द्वारा उससे फोन पर अनुचित बातें करने से परेशान होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि कोठिया नारायण पुर ग्राम में सुजाता ने विषाक्त पदार्थ खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि सुजाता के पिता संजय चौहान की शिकायत पर बृहस्पतिवार को नगरा थाना में भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

यादव ने बताया कि संजय ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका एक नजदीकी रिश्तेदार मनीष उसकी पुत्री से फोन पर अनुचित बातें करता था, जिससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पेड़ से लटका मिला पुलिस कांस्टेबल का शव

अलीगढ़ जिले के अकराबाद इलाके में लधु रामपुर गांव के पास एक पेड़ से पुलिस कांस्टेबल का शव लटका मिला है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बागपत के रहने वाले सोनू हुड्डा का शव बुधवार को पेड़ से लटका मिला। वहां से गुजर रहे एक किसान ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी।

हुड्डा मैनपुरी जिले में तैनात थे। अकराबाद थाने के प्रभारी उमेश शर्मा ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस कर्मी यहां कैसे पहुंचा और उसने कथित रूप से आत्महत्या क्यों की। मैनपुरी पुलिस भी इस घटना के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोपी गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि एक महिला ने बादलपुर थाना पुलिस में शिकायत की थी कि दुजाना गांव का रहने वाला अंकित उस पर अनैतिक संबंध बनाने के लिए कथित रूप से दबाव बना रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति को कुछ दिन पूर्व गांजा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि अंकित ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। डीसीपी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा अंकित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अंकित पुलिसकर्मी नहीं है। इससे पूर्व वह गांजा बेचने के मामले में जेल जा चुका है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र