लाइव न्यूज़ :

बालाकोट ऑपरेशन को लेकर NTRO का दावा, हमले से ठीक पहले आतंकी कैंप में एक्टिव थे 300 मोबाइल फोन

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 5, 2019 00:02 IST

वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने बालाकोट हवाई हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या के बारे में कहा- वायुसेना यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कितने लोग मारे गए। धनोआ ने कहा, ‘‘ हम मरने वालों की गिनती नहीं करते। हम बस इतना गिनते हैं कि कितने ठिकानों पर निशाने लगे और कितनों पर नहीं। ’

Open in App

पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले में कितने आतंकवादी मारे गए हैं? इस सवाल को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों की तकनीकी सर्विलांस ने एक बड़ा खुलासा किया है।  भारतीय खुफिया एजेंसियों की तकनीकी सर्विलांस के रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों में 300 मोबाइल फोन के एक्टिव होने के बारे में पता चला था, जिससे सीधे तौर पर ये साफ हो जाता है कि वहां कितने आतंकी रह रहे थे। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शिविर में हमले की अनुमति मिलने के बाद नैशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (NTRO) ने सर्विलांस शुरू किया था। जिसमें ये जानकारी दी गई है।  सबसे पहले यह इनपुट NTRO ने उपलब्ध कराया था। जिस पर रॉ ने भी अपनी मुहर लगाई थी।

उच्च सूत्रों से मिले इनपुट के बाद भारतीय वायु सेना के 12 मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप पर हवाई हमला किया था, जहां आतंकवादियों को फिदायीन हमले करने की ट्रेनिंग दी जाती थी।  सूत्रों ने यह भी बताया कि अन्य खुफिया एजेंसियों ने भी NTRO की इस जानकारी की पुष्टि की थी। हालांकि, आधिकारिक रूप से हवाई हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा- वायुसेना मरने वालों की गिनती नहीं करती

वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने बालाकोट हवाई हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या के बारे में कोई टिप्पणी करने से सोमवार को इंकार किया और कहा कि इस बारे में जानकारी सरकार देगी और वायुसेना केवल यह देखती है कि निशाना लगा या नहीं। 

उन्होंने कहा कि वायु सेना यह बताने की स्थिति में नहीं है कि कितने लोग मारे गए। धनोआ ने कहा, ‘‘ हम मरने वालों की गिनती नहीं करते। हम बस इतना गिनते हैं कि कितने ठिकानों पर निशाने लगे और कितनों पर नहीं। ’’ वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अभियान के बाद क्षति आकलन में केवल उन लक्ष्यों की गिनती की जाती है जिनपर निशाना लगा और जिनपर नहीं ।

धनोआ ने कहा, ‘‘ हम मरने वाले लोगों की गिनती नहीं करते। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वहां कितने लोग मौजूद थे।’’ उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की संख्या के संबंध में बयान सरकार जारी करेगी। बम के निशानों से दूर गिरने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी रिपोर्ट इससे इतर है।’’ 

विंग कमांडर क्या वापस लड़ाकू विमान उड़ाएंगे? 

इस सवाल पर कि पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए गए विंग कमांडर अभिनंदन क्या भविष्य में फिर लड़ाकू विमान उड़ाएंगे , वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ कहा, ‘‘ अगर वह स्वस्थ होंगे तो विमान उडांएगे।’’ 

वायुसेना प्रमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम पायलट के स्वास्थ्य के साथ किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते । 26 फरवरी को बालाकोट स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद आई यह उनकी पहली टिप्पणी है।

पाकिस्तानी सेना ने 27 फरवरी को विंग कमांडर अभिनंदन को तब हिरासत में ले लिया था जब पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने के बाद उनका मिग-21 भी गिर पड़ा और वह गलती से पैराशूट के जरिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उतर गए थे। पाकिस्तान ने एक मार्च को ही अभिनंदन को रिहा किया है।(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मदइंडियन एयर फोर्सअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील