लाइव न्यूज़ :

बाजवा ने मुख्यमंत्री से लापता किसानों को तलाशने के लिए संसाधनों का उपयोग करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जनवरी कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से 26 जनवरी की किसान ट्रैक्टर परेड के बाद से कथित तौर पर लापता 100 से अधिक किसानों को तलाशने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने का अनुरोध किया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बाजवा ने सिंह को लिखा कि 26 जनवरी की किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई घटना के बाद से कथित तौर पर राज्य के 100 से अधिक किसान लापता हैं।

राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि ऐसे किसानों की वर्तमान स्थिति के बारे में उनके परिवारों को कोई जानकारी नहीं है।

बाजवा ने कहा, ‘‘ मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इन किसानों का पता लगाने के लिए पंजाब सरकार उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करे और उनकी वापसी सुनिश्चित करे।’’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ यह बेहद चिंता का विषय है कि पंजाबी किसानों को उनके परिवार या वकील से जानकारी साझा किए बिना हिरासत में रखा गया है।’’

दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर शुक्रवार को हए पथराव की घटना का हवाला देते हुए बाजवा ने मुख्यमंत्री से प्रदर्शनस्थल पर जमे किसानों की सुरक्षा के वास्ते पंजाब पुलिस की तैनाती का भी आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई