लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश कुमार के करीबी पूर्व विधायक सुनील पांडेय से 50 लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, 72 घंटे का दिया समय

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2021 20:31 IST

बिहार में बेलगाम हो चुके अपराधियों ने बाहुबली नेता व पूर्व विधायक सुनिल पांडेय से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है । 72 घंटे के अंदर पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव में सुनील पांडेय निर्दलीय खड़े हुए थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 4 बार विधायक रहे सुनील पांडेय को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है।50 लाख रुपये देने के लिए बदमाशों ने 72 घंटे का समय दिया है।

पटना,12 जनवरी। बिहार में बेलगाम हो चुके अपराधियों के शिकार ना सिर्फ आम आदमी बल्कि जाने-माने नेता भी होने लगे हैं। बेखौफ हो चुके अपराधियों ने अब एक पूर्व विधायक को अपना निशाना बनाया है। बाहुबल की दुनिया में पांडे जी के नाम से मशहूर पूर्व बाहुबली नरेंद्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय को आरा में हत्या की धमकी मिली है। अच्छे-अच्छे को हिला देने वाले सुनील पांडेय को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। 4 बार विधायक रहे सुनील पांडेय को अपराधियों ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अपराधियों ने सुनील पांडेय से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सुनील पांडेय से 50 लाख की रंगदारी मांगी है। इसके साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई है कि अगर 72 घंटे के अन्दर पैसा नही मिला तो उन्हें जान से मार दिया जायेगा। भोजपुर जिले का है। बाहुबली नरेंद्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के भी विधायक भी रह चुके हैं। इसबार के चुनाव में लोजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण इन्होंने चुनाव से ठीक पहले लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

सुनिल पांडेय को कॉल पर मिली है जान से मारने की धमकी

विधानसभा चुनाव में लोजपा छोड कर निर्दलीय चुनाव लडने के बाद सुनील पांडेय को इसबार करारी हार मिली थी। सुनिल पांडेय ने बताया कि किसी शख्स ने उनके मोबाइल पर कॉल कर यह धमकी दी है। यहां बता दें कि सुनील पांडे राजनीति से पहले अपराध की दुनिया के बेताज बादशाह थे। इनकी खौफनाक साजिशों से कई इलाके दहल जाते थे। इनकी तूती सिर्फ बिहार ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी बोलती है। 23 जनवरी 2015 को आरा सिविल कोर्ट में धमाका हुआ था। इस धमाके में 2 लोगों की मौत हुई थी। कोर्ट से 2 कैदी लंबू शर्मा और अखिलेश उपाध्याय फरार हो गए थे। बाद में लंबू शर्मा की दिल्ली से गिरफ्तारी हुई।

सुनील पांडेय को लेकर हो रहे कई बड़े खुलासे

बताया जाता है कि लंबू शर्मा ने जो चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उससे यूपी का डॉन मुख्तार अंसारी भी कांप गया था। लंबू ने बताया था कि मुख्तार अंसारी को मारने के लिए बृजेश सिंह ने 6 करोड की सुपारी दी थी। लंबू मुख्तार के करीबी चांद मियां से उसकी रेकी करवा रहा था। लंबू के अनुसार सुनील पांडेय ने भी मुख्तार को मारने के लिए 50 लाख की सुपारी दी थी। मुख्तार को मारने के लिए ही लंबू शर्मा जेल से भागा था। 

इससे पहले भी कई नेताओं को अपराधी दे चुके हैं इस तरह की धमकी

इस मामले में साजिश का खुलासा होने के बाद सुनील पांडेय की गिरफ्तारी भी हुई। गिरफ्तारी के बाद सुनील पांडेय जेल भेजे गए। ऐसे में उनके चुनाव लडने पर संकट आ गया। सुनील पांडेय ने जदयू से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद वह लोजपा में शामिल हो गए। लोजपा ने सुनील पांडेय की पत्नी गीता पांडेय को टिकट दिया था। लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। यहां बता दें कि, इससे पहले भी कई नेताओं को अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है। दिनदहाडे कई नेताओं पर ताबडतोड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई है।

टॅग्स :बिहारभारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे