लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी के भाई सिबगतुल्‍ला सपा में शामिल, बसपा प्रमुख मायावती को दोहरा झटका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 28, 2021 16:23 IST

Uttar Pradesh Assembly Elections: बसपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा मुख्‍यालय में शनिवार को पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सदस्‍यता दिलाई।29 अगस्‍त को 'राष्‍ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर प्रदेश भर में 'खिलाड़ी घेरा' का आयोजन करेगी।अंबिका चौधरी ने 2016 में सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे।

Uttar Pradesh Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी और मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी के सगे भाई व पूर्व विधायक सिबगतुल्‍ला अंसारी शनिवार को बसपा छोड़कर अपने समर्थकों संग समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गये।

 

वहीं, पहले ही बसपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है। सपा मुख्‍यालय में शनिवार को पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक सिबगतुल्‍ला अंसारी और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्‍यता दिलाई और कहा कि उनके आने से सपा की ताकत और बढ़ेगी।

उन्‍होंने कहा कि इससे यह संदेश जाएगा कि आने वाले समय में बहुमत की सरकार सपा बनाएगी। भाजपा पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘नौजवानों के लिए नौकरी व रोजगार नहीं है, व्‍यापारी बर्बाद हो गये। कोरोना के नाम पर जो मदद सरकार को करनी चाहिए थी और जब सबसे ज्‍यादा मदद की जरूरत थी तब गरीब जनता को भाजपा सरकार ने अनाथ छोड़ दिया।’’

यादव ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, जनता बदलाव चाहती है और विकास व खुशहाली के रास्‍ते पर चलना चाहती है।’’ इसके पहले अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिये घोषणा की कि सपा रविवार को यानी 29 अगस्‍त को 'राष्‍ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर प्रदेश भर में 'खिलाड़ी घेरा' का आयोजन करेगी।

उन्‍होंने ट़वीट किया, ‘‘ सपा 29 अगस्‍त को 'राष्‍ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर प्रदेश भर में 'खिलाड़ी घेरा' का आयोजन करेगी। विभिन्‍न खेलों के खिलाडि़यों से अपील है कि वे अपने मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें व उपेक्षाकारी सत्त की नींव हिला दें।खिलाड़ी आगे आएं।''

उल्‍लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रहे अंबिका चौधरी ने 2016 में सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह बसपा के टिकट पर बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र से लड़े लेकिन हार गए। पिछले जिला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव में उनके पुत्र को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्‍मीदवार बनाया तो चौधरी ने बसपा छोड़ दी।

चौधरी के पुत्र के जिला पंचायत अध्‍यक्ष पद पर जीत मिलने के बाद से ही यह संकेत मिल रहे थे कि अंबिका चौधरी सपा में शामिल होंगे और शनिवार को वह विधिवत सपा में शामिल हो गये। सपा में वापसी के बाद अंबिका चौधरी भावुक हो गये और मंच पर अखिलेश यादव के सामने ही फूट फूट कर रो पड़े।

सपा प्रमुख ने उन्‍हें तसल्‍ली देते हुए कहा कि राजनीति में उतार चढ़ाव आते हैं लेकिन सही समय पर जो साथ हैं वही साथी हैं। बाहुबली मुख्‍तार अंसारी के भाई सिबगतुल्‍ला अंसारी 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गाजीपुर जिले की मोहम्‍मदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे।

उन्‍होंने वर्ष 2012 में अपने भाइयों की पार्टी कौमी एकता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की लेकिन 2017 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर हार गये थे। अंसारी के इस फैसले से संकेत मिला है कि उनके भाई भी सपा की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। हालांकि, जब पत्रकारों ने सिबगतुल्‍लाह अंसारी से पूछा कि क्‍या अफजाल अंसारी भी सपा में आएंगे तो उन्‍होंने कहा कि इसका फैसला अफजाल अंसारी को ही करना है। 

टॅग्स :मायावतीबीएसपीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलखनऊउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी