लाइव न्यूज़ :

बदायूं कांड: मुख्‍य आरोपी महंत को भेजा गया जेल, दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:25 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), आठ जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एक महंत को बृहस्पतिवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया और दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी एवं मंदिर के महंत सत्यनारायण को पुलिस हिरासत में शुक्रवार को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तत्पश्चात उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि फिलहाल सत्‍यनारायण को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उन्‍होंने कहा, ''महंत से पूछताछ कर काफी जानकारी जुटाई गई है और यदि हमें फिर से आवश्यकता होगी तो पुलिस हिरासत के लिए अर्जी दी जाएगी। हमने शुक्रवार को पुलिस हिरासत के लिए अर्जी नहीं दी है।’’

उन्‍होंने कहा कि पूछताछ में महंत से जो भी जानकारी मिली है, वह जांच में काफी काम आएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उघैती थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी एवं हलका प्रभारी के खिलाफ लापरवाही बरतने और अधिकारियों को घटना की सूचना देने में देरी करने के आरोप में आईपीसी की धारा 166ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शर्मा ने बताया कि उघैती थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह एवं हलका प्रभारी अमरजीत सिंह ने घटना के 17 घंटे बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

शर्मा ने बताया कि उघैती थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया था और तीन नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों वेदराम और जसपाल की गिरफ्तारी पहले ही कर ली गई थी।

उन्होंने बताया कि सत्यनारायण को मेवली गांव के निकट बृहस्पतिवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी देने संबंधी सवालों पर एसएसपी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ,कुछ और लोग भी पुलिस के रडार पर हैं जिन से पूछताछ जारी है ।

उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्दी मामले की तह तक पहुंच कर पूरी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि गत रविवार को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के परिजन ने मंदिर के महंत और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और इस घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?