लाइव न्यूज़ :

मोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2026 16:26 IST

Badarpur Assembly: गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में अव्वल आने वाली छात्राओं को सर्टि‌फिकेट, मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीसी में शामिल छात्राओं ने भी परेड में शामिल होकर भव्य प्रदर्शन किया।गीत-संगीत पेश किए और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

नई दिल्लीःबदरपुर विधानसभा के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय नंबर-2 में शनिवार को वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या मंजू गौतम के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी में शामिल छात्राओं ने भी परेड में शामिल होकर भव्य प्रदर्शन किया।

बच्चों ने देश भक्ति से जुड़े गीत-संगीत पेश किए और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस के मौके पर गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में अव्वल आने वाली छात्राओं को सर्टि‌फिकेट, मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मंजू गौतम ने छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन करने और सहयोगी शिक्षकों की बेहतर परिणाम आने पर खूब प्रशंसा की।

कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के सांसद प्रतिनिधि एवं सांसद पुत्र सुरेन्द्र सिंह बिधूड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उप‌स्थित रहे। उन्होंने मंच से छात्राओं को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर निगम पार्षद गुड्डी चौधरी, भाजपा नेता रविंदर चौधरी, इस्पात मंत्रालय भारत सरकार में मीडिया एवं संचार प्रमुख अमन गुप्ता, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की लीडर ट्रेनर व दिल्ली राज्य सचिव इंडियन स्काउट्स एंड गाइड्स फेलोशिप प्रीति आनंद आ‌दि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए