अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: BJP के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को जमानत मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 27, 2019 03:52 PM2019-09-27T15:52:44+5:302019-09-27T15:53:52+5:30

हाल में ही राजस्थान के राज्यपाल पद से हटने वाले कल्याण सिंह को बाबरी विध्वंस मामले में 27 सितम्बर को पेश होने के लिये समन जारी किया था। 

Babri Masjid demolition case Kalyan Singh has been granted bail by cbi court on a personal bond of Rs 2 lakhs | अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: BJP के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को जमानत मिली

पीएम नरेंद्र मोदी और मुरली मनोहर जोशी के साथ कल्याण सिंह.

Highlightsबाबरी मस्जिद गिराए जाने के वक्त कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आडवाणी, जोशी, उमा भारती और कल्याण सिंह पर दोबारा सुनवाई शुरू हुई है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए। CBI के विशेष न्यायाधीश एस.के. यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता को 2 लाख रुपये निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

मालूम हो कि सीबीआई की विशेष अदालत ने गत शनिवार को कल्याण सिंह को बाबरी विध्वंस मामले में 27 सितम्बर को पेश होने के लिये समन जारी किया था। 
    
अदालत ने इस मामले में अभियुक्तों भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती तथा अन्य के खिलाफ बाबरी मस्जिद ढहाने की साजिश रचने के मुकदमे की सुनवाई कर रही है।
     
सिंह का राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल खत्म होने के बाद विशेष अदालत ने सीबीआई द्वारा गत नौ सितम्बर को दाखिल अर्जी पर आदेश पारित करते हुए सिंह को न्यायालय में पेश होने को कहा था।

Web Title: Babri Masjid demolition case Kalyan Singh has been granted bail by cbi court on a personal bond of Rs 2 lakhs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे