लाइव न्यूज़ :

अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: कल्याण सिंह सीबीआई अदालत में पेश, मस्जिद गिराए जाने के वक्त थे यूपी के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 27, 2019 15:03 IST

Open in App
ठळक मुद्दे सीबीआई ने 1993 में अन्य अभियुक्तों के साथ साथ कल्याण सिंह के खिलाफ भी आरेापपत्र दाखिल किया था।कल्याण सिंह के साथ ही आडवाणी , वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी , उमा भारती तथा अन्य के खिलाफ विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए ।  1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के वक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री थे।

छह दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाने का षडयंत्र रचने के आरोप में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी , वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी , उमा भारती तथा अन्य के खिलाफ विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है। उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल 2017 को अपने आदेश में इस मामले की सुनवाई रोजाना करने के आदेश दिए थे। इस मामले में सभी अभियुक्त जमानत पर हैं।

हालांकि तब अदालत ने कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल पद पर रहने के कारण संविधान के अनुच्छेद 361 का हवाला देकर कहा था कि कल्याण सिंह को तलब न किया जाए। मगर साथ ही सीबीआई को छूट दी थी कि जैसे ही वह पद से मुक्त हों, उन्हें तलब करने की अर्जी दी जाए। कल्याण सिंह को 3 सितम्बर 2014 को पांच साल के लिए राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल पिछले दिनों ही खत्म हुआ है। सीबीआई ने 1993 में अन्य अभियुक्तों के साथ साथ कल्याण सिंह के खिलाफ भी आरेापपत्र दाखिल किया था।

 

टॅग्स :अयोध्या विवादउत्तर प्रदेशसीबीआईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब