अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: कल्याण सिंह सीबीआई अदालत में पेश, मस्जिद गिराए जाने के वक्त थे यूपी के मुख्यमंत्री

By भाषा | Published: September 27, 2019 03:03 PM2019-09-27T15:03:48+5:302019-09-27T15:03:48+5:30

Babri Masjid demolition case: BJP leader Kalyan Singh appear CBI court | अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस केस: कल्याण सिंह सीबीआई अदालत में पेश, मस्जिद गिराए जाने के वक्त थे यूपी के मुख्यमंत्री

हाल में ही कल्याण सिंह ने राजस्थान के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है.

Highlights सीबीआई ने 1993 में अन्य अभियुक्तों के साथ साथ कल्याण सिंह के खिलाफ भी आरेापपत्र दाखिल किया था।कल्याण सिंह के साथ ही आडवाणी , वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी , उमा भारती तथा अन्य के खिलाफ विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए ।  1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के वक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री थे।

छह दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाने का षडयंत्र रचने के आरोप में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी , वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी , उमा भारती तथा अन्य के खिलाफ विशेष अदालत में मुकदमा चल रहा है। उच्चतम न्यायालय ने 19 अप्रैल 2017 को अपने आदेश में इस मामले की सुनवाई रोजाना करने के आदेश दिए थे। इस मामले में सभी अभियुक्त जमानत पर हैं।

हालांकि तब अदालत ने कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल पद पर रहने के कारण संविधान के अनुच्छेद 361 का हवाला देकर कहा था कि कल्याण सिंह को तलब न किया जाए। मगर साथ ही सीबीआई को छूट दी थी कि जैसे ही वह पद से मुक्त हों, उन्हें तलब करने की अर्जी दी जाए। कल्याण सिंह को 3 सितम्बर 2014 को पांच साल के लिए राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल पिछले दिनों ही खत्म हुआ है। सीबीआई ने 1993 में अन्य अभियुक्तों के साथ साथ कल्याण सिंह के खिलाफ भी आरेापपत्र दाखिल किया था।

 

Web Title: Babri Masjid demolition case: BJP leader Kalyan Singh appear CBI court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे