लाइव न्यूज़ :

पीओके समेत तीन का भारत में होगा विलय, बाबा रामदेव ने किया दावा- पाकिस्तान के जल्द चार टुकड़े होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2023 08:18 IST

सनातन धर्म को शाश्वत सत्य बताते हुए योग गुरु ने कहा कि सनातन परंपरा के धर्म शास्त्रों और महापुरुषों पर लांछन लगाने वाले लोग भारत विरोधी हैं और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारों पर ऐसे काम कर रहे हैं जिससे भारत अपमानित हो। उन्होंने देशवासियों से ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करने की अपील की। 

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस पर रामदेव ने कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे। पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर की हिंदुस्तान में विलय हो जाएगा।योगगुरु ने दावा किया, ‘‘भारत महाशक्ति बनेगा। यह आने वाले समय की पुकार है और ऐसा होने वाला है।’’

हरिद्वारः अपने बेबाक बयानों से चर्चाओं में रहने वाले स्वामी रामदेव ने गुरुवार को दावा किया कि जल्द ही पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे और उनका भारत में विलय हो जाएगा। योग गुरु ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत महाशक्ति बनेगा।

पतंजलि योगपीठ में 74 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह के बाद मीडियो को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा कि बहुत जल्दी पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब और पाक अधिकृत कश्मीर सब अलग राष्ट्र बनेंगे और पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा।’’

पड़ोसी मुल्क के कंगाली की राह पर बढ़ने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा कि उक्त सभी टुकड़ों का भारत में विलय हो जाएगा और भारत महाशक्ति बनेगा। योग गुरु ने कहा कि पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर की हिंदुस्तान के साथ सांस्कृतिक एकरूपता है, इसलिए वे खुद ही भारत में विलय होने का प्रस्ताव देंगे।

योगगुरु ने दावा किया, ‘‘भारत महाशक्ति बनेगा। यह आने वाले समय की पुकार है और ऐसा होने वाला है।’’ रामदेव ने देश की सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों के अपमान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि भारत में एक धार्मिक आतंकवाद चल रहा है और सनातन हिंदू धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है।

सनातन धर्म को शाश्वत सत्य बताते हुए योग गुरु ने कहा कि सनातन परंपरा के धर्म शास्त्रों और महापुरुषों पर लांछन लगाने वाले लोग भारत विरोधी हैं और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारों पर ऐसे काम कर रहे हैं जिससे भारत अपमानित हो। उन्होंने देशवासियों से ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करने की अपील की। 

टॅग्स :बाबा रामदेवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण