लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव ने किया दावा, आधी कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत, कहा- बस मोदी सरकार दे अनुमत‌ि

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 18, 2018 08:40 IST

योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव ने कहा, देश की जनता भले ही मोदी सरकार की  नीतियों की तारीफ करती हो लेकिन अब कई नीतियों में  बदवाल की जरूरत है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबर:पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम ने पूरे देश की जनता को परेशान कर दिया है। ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। विपक्ष का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को देख कर लग रहा है कि इनके दाम कुछ दिनों पर 100 रुपये पर पहुंचने वाला है। ऐसे में योग गुरु और पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने दावा किया है कि वह 35 से 40 रुपये प्रति लीटर डीजल-पेट्रोल बेच सकते हैं, अगर सरकार इस बात की अनुमत‌ि दे तो।

जीएसटी के अंदर आए पेट्रोल-डीजल

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक,  बाबा रामदेव ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा, 'अगर सरकार मुझे डीजल-पेट्रोल बेचने दे और टैक्स में कुछ छूट दे दे तो मैं भारत को पेट्रोल-डीजल 35-40 रुपये प्रति लीटर में दे सकता हूं। ईंधन को जीएसटी के अंदर लाने की जरूरत है और इसे 28 प्रतिशत टैक्स वाली कैटिगरी में ही नहीं रखना चाहिए।' 

पीएम मोदी को कही ये बात 

रामदेव ने पेट्रोल-डीजल 35-40 रुपये प्रति लीटर बेचने के  इस दावे के साथ मोदी सरकार को यह भी चेतावनी दे दी कि बढ़ती कीमतें सरकार को महंगी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि 2019 के आगमी लोकसभा चुनाव में पेट्रोल-डीजल की कीमते बीजेपी के लिए भारी पड़ सकती है। 

नीतियों में बदवाल की जरूरत

रामदेव ने कहा, देश की जनता भले ही मोदी सरकार की  नीतियों की तारीफ करती हो लेकिन अब कई नीतियों में  बदवाल की जरूरत है। देश में महंगाई एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, और मोदी जी को इसके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई

 ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। उसने कहा कि इनके दाम 100 रुपये पर पहुंचने वाले हैं और इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी जानी चाहिये। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गये थे और उसके बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम नीचे थे। लेकिन इस समय जब कच्चे तेल के दाम इसके करीब आधे स्तर पर हैं, पेट्रोल, डीजल के दाम अब तक के सबसे उच्चस्तर पर पहुंच गये हैं।

टॅग्स :बाबा रामदेवपेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos