लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बाबा रामदेव ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, स्वाति मालिवाल ने कड़ी निंदा कर कहा-देश से माफी मांगें योग गुरु

By आजाद खान | Updated: November 26, 2022 19:20 IST

बाबा रामदेव के इस बयान पर बोलते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। बाबा रामदेव जी को इस बयान पर देश से माफ़ी माँगनी चाहिए!"

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं को लेकर बाबा रामदेव ने एक विवादित बयान दिया है। ऐसे में उनके बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है। मामले में स्वाति मालिवाल ने भी ट्वीट कर कड़ी निंदा की है और देश से माफी मांगने की बात कही है।

मुंबई: योग गुरु स्वामी रामदेव ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है जिसे लेकर अब उनकी खूब आलोचना हो रही है। दरअसल, एक योग शिविर के दौरान योग गुरू को यह कहते हुए सुना गया है कि महिलाएं अगर मेरी तरह कपड़े न पहने तो भी वे अच्छी लगती है। इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

योग गुरू के इस बयान को लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। बाबा के इस बयान पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी निंदा की है। आपको बता दें कि बाबा ने यह बयान तब दिया जब वहां स्टेज पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस वहां मौजूद थी। 

स्वामी रामदेव ने क्या कहा है

आपको बता दें कि पुणे में आयोजित एक योग शिविर के दौरान योग गुरू ने यह बयान दिया है। इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें बाबा को महिलाओं को लेकर बयान देते हुए देखा गया है। 

वीडियो में योग गुरू ने कहा, "बहुत  बदनसीब हैं आप। सामने के लोगों को साड़ी पहनने का मौका मिल गया, पीछे वालों को मिला ही नहीं। आप साड़ी पहन के भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अमृता की तरह अच्छी लगती हैं और मेरी तरह कोई ना भी पहने तो भी अच्छी लगती हैं। अब तो लोग लोक लज्जा के लिए पहन लेते हैं। बच्चों को कौन कपड़े पहनाता है पहले। हम तो आठ दस सालों तक तो ऐसे ही नंगे घूमते रहते थे। ये तो अब जाकर पांच-लेयर बच्चों के कपड़ों पर आई है।"

बाबा के इस बयान को लेकर स्वाति मालिवाल ने निंदा की है

योग गुरू का जब यह बयान वायरल हुआ है तब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने इस पर बयान दिया है। मामले की निंदा करते हुए स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया है और कहा है, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। इस बयान से सभी महिलाएँ आहत हुई हैं, बाबा रामदेव जी को इस बयान पर देश से माफ़ी माँगनी चाहिए!"

वीडियो वायरल पर संजय राउत ने उठाया सवाल

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना नेता संजय राउत ने सवाल उठाया है और कहा है कि ‘जब बाबा रामदेव ऐसा कह रहे थे, तब वहां उप मुख्यमंत्री की पत्नी मौजूद थीं. ऐसी बातें सुनकर हमारी अमृता भाभी चुप कैसे रह गईं?’

उन्होंने यह भी कहा कि जब राज्यपाल शिवाजी पर अपमानजनक टिप्पणी करते है और कर्नाटक के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र की गांवों को अपनी सीमा में लेना चाहते है तभी भी सरकार कुछ नहीं बोलती है। यही नहीं अब जब बाबा रामदेव भी ऐसे बयान दे रहे है तब भी महाराष्ट्र की सरकार चुप रहती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार अपनी जुबान दिल्ली के पास गिरवी रखी है क्या? 

टॅग्स :बाबा रामदेवस्वाति मालीवालवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां