लाइव न्यूज़ :

Azamgarh lok Sabha Seat: बीजेपी के उम्मीदवार 'निरहुआ', अखिलेश यादव के चचेरे भाई पर पड़ेंगे भारी!

By धीरज मिश्रा | Updated: March 17, 2024 13:43 IST

Dinesh Lal Yadav vs Dharmendra Yadav: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव सात चरणों में होगा

Open in App
ठळक मुद्दे7 चरणों में होगा लोकसभा का चुनाव सपा ने यूपी में जारी की अपनी 5वीं लिस्ट आजमगढ़ लोकसभा सीट पर दिनेश लाल यादव के खिलाफ धमेंद्र यादव को सपा ने दिया टिकट

Dinesh Lal Yadav vs Dharmendra Yadav:लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा करते हुए बताया कि चुनाव सात चरणों में होगा। इधर, यूपी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चचेरे भाई को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। धमेंद्र यादव को आजमगढ़ से टिकट दिया गया है।

धमेंद्र पर अखिलेश ने एक बार फिर भरोसा दिखाया। पूर्व में धमेंद्र यादव इस सीट से चुनाव हार चुके हैं। अब देखना होगा कि धमेंद्र पिछली हार का बदला ले पाते हैं या नहीं। क्योंकि, उनका मुकाबला एक बार फिर जीते हुए सांसद दिनेश लाल यादव से होना है। जिससे वह इस सीट पर हुए उपचुनाव में हार गए थे। बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए जारी अपनी पहली लिस्ट में आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिनेश को साल 2019 में हार का सामना करना पड़ा था

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से सपा से अखिलेश यादव मैदान में थे। वहीं, भाजपा की ओर से दिनेश लाल यादव मैदान में थे। दिनेश पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव का जब परिणाम आया तो दिनेश हार गए। अखिलेश जीत गए। बाद में इस सीट को सपा चीफ अखिलेश यादव ने छोड़ी। इसके बाद यहां पर उपचुनाव हुए। अखिलेश ने धमेंद्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया। दिनेश इस उपचुनाव को जीत गए। साल 2014 में जब देश में मोदी लहर थी। तब सपा धमेंद्र यादव बदायूं से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।

 

6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

लोकसभा चुनावों के लिए यूपी की 80 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेंद्र नागर, मिश्रिख से मनोज कुमार राजवंशी, सुल्तानपुर से भीम निषाद, इटावा से जितेंद्र दोहरे, जालौन से नारायण दास अहिरवार और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को चुनावी मैदान में उतार दिया है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावआजमगढ़आज़म खानधर्मेंद्रअखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyदिनेश लाल यादव (निरहुआ)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos