लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: आजमगढ़ में पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में 19 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 09:17 IST

कुछ महिलाएं और बच्चे सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकठ्ठा हुए। पुलिस जब उन्हें हटानें की कोशिश की तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया।

Open in App

आजमगढ़ में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी को लेकर पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी टी सिंह के मुताबिक जिले में धारा 144 लागू है। समाचार एजेंसी के मुताबिक सिंह ने बताया कि यहां कुछ महिलाएं और बच्चे सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए इकठ्ठा हुए। 

पुलिस जब उन्हें हटानें की कोशिश की तो कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीएए के खिलाफ आजमगढ़ में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले यहां झड़प की खबरें भी आईं थी। जिसकी वजह से इंटरने सेवाएं कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। 

वहीं, भाजपा ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से सरकार पीछे नहीं हटेगी और राज्य सरकारें इस अधिनियम को लागू करने के लिए बाध्य हैं। साथ ही पार्टी ने उम्मीद जतायी कि सरकार अब समान नागरिक संहिता और गोहत्या पर प्रतिबंध जैसे विषयों पर भी कदम उठायेगी ।

लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने कहा ‘‘कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल शाहीन बाग जाकर वहां लोगों को यह क्यों नहीं समझाते कि सीएए से यहां के लोगों का कोई लेना देना नहीं है और पाकिस्तान में दशकों से वहां के अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है । ’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं