लाइव न्यूज़ :

'आजादी' और 'भारत विरोधी' नारों से गूंजा श्रीनगर का जामिया मस्जिद, वीडियो वारयल होने पर JK में हुई गिरफ्तारी

By आजाद खान | Updated: April 9, 2022 13:00 IST

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद इलाके में आईपीसी की धारा 124ए और 447 के तहत एफआईआर संख्या 16/2020 के तहत नौहट्‌टा में मामला दर्ज भी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर की जामिया मस्जिद में 'आजादी' और 'भारत विरोधी' नारे लगे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर में फिर से 'आजादी' और 'भारत विरोधी' नारे लगने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे कुछ लोग जुमा की नमाज के बाद भारत विरोधी और आजादी के नारे लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्रीनगर की जामिया मस्जिद का है जहां दो साल के अंतराल के बाद कल रमजान में जुमा की नमाज अदा की गई थी। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग 1990 के दौर को याद करने लगे हैं। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो श्रीनगर की जामिया मस्जिद का है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कुछ लोग नारे लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे के नमाज के बाद 'आजादी' और 'भारत विरोधी' नारे लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ऑर्गेनाइजर वीकली ने जारी किया है। हालांकि इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक, यह मस्जिद अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक के अधीन है जिस पर आतंक के फंड के मामले चल रहे हैं। मीरवाइज इस मस्जिद में हर जुमा को बयान करता है लेकिन 2019 से उसे जम्मू कश्मीर से खास दर्जे को हटाने के बाद से वह नजरबंद है। 

एक की हुई है गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनगर की जामिया मस्जिद में  'आजादी' और 'भारत विरोधी' नारे लगाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नारेबाजी के मुख्य आरोपी हवाल, नौहट्‌टा निवासी नबी भट्‌ट के बेटे बशारत नबी भट्‌ट को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस संबंध में आईपीसी की धारा 124ए और 447 के तहत एफआईआर संख्या 16/2020 के तहत नौहट्‌टा में मामला दर्ज भी किया गया है। पुलिस अब इलाके में तलाशी अभियान जारी कर दी है। 

टॅग्स :भारतSrinagarजम्मू कश्मीरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?