लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामले पर एक-दो दिन में दाखिल होंगी छह अलग-अलग पुनर्विचार याचिकाएं, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दी जानकारी

By भाषा | Updated: December 5, 2019 20:40 IST

अयोध्या मामलाः याचिकाएं महफूजुर्रहमान, मिसबाहुद्दीन, हाजी महबूब, मोहम्मद उमर, हाजी असद, उनके भाई रिजवान और मौलाना हसबुल्ला की तरफ से दाखिल होंगी। इनमें

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के निर्णय पर बाकी पक्षकारों की पुनर्विचार याचिकाएं शुक्रवार या शनिवार को दाखिल कर दी जाएंगी। एआईएमपीएलबी के सचिव जफरयाब जिलानी ने गुरुवार को बताया कि बोर्ड के आह्वान पर शुक्रवार या शनिवार को छह अलग-अलग पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की जाएंगी। 

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के निर्णय पर बाकी पक्षकारों की पुनर्विचार याचिकाएं शुक्रवार या शनिवार को दाखिल कर दी जाएंगी। ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के सचिव जफरयाब जिलानी ने गुरुवार को बताया कि बोर्ड के आह्वान पर शुक्रवार या शनिवार को छह अलग-अलग पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि ये याचिकाएं महफूजुर्रहमान, मिसबाहुद्दीन, हाजी महबूब, मोहम्मद उमर, हाजी असद, उनके भाई रिजवान और मौलाना हसबुल्ला की तरफ से दाखिल होंगी। इनमें से असद और रिजवान संयुक्त रूप से याचिका दाखिल करेंगे और जमीयत द्वारा दाखिल याचिका को भी मिला लें तो कुल सात याचिकाएं दाखिल की जाएंगी। 

जिलानी ने बताया कि इससे पहले जमीयत उलमा-ए-हिन्द की तरफ से मौलाना अशहद रशीदी पहले ही पुनर्विचार याचिका दाखिल कर चुके हैं। मालूम हो कि एआईएमपीएलबी ने अयोध्या मामले में गत नौ नवम्बर को दिये गये निर्णय को विरोधाभासी बताते हुए इस पर पुनर्विचार की याचिका दाखिल कराने का फैसला किया था। 

न्यायालय ने नौ नवम्बर के फैसले में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण कराने और मुसलमानों को मस्जिद बनाने के लिये अयोध्या में किसी अन्य स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था। 

जिलानी ने छह दिसम्बर को बाबरी विध्वंस की बरसी पर 'यौम-ए-गम' मनाये जाने के सवाल पर कहा कि बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने अपनी विभिन्न जिला कमेटियों से कहा है कि अगर वे चाहें तो गम मना सकती हैं, क्योंकि अभी बाबरी मस्जिद मामले का पूरी तरह निपटारा होना बाकी है।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलामुस्लिम लॉ बोर्डराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्टअयोध्या विवादअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’