लाइव न्यूज़ :

राम जी बियाहने चले सीता मैय्याः अयोध्या में धूमधाम से निकली भगवान राम की बारात, नेपाल के जनकपुर तक जाएगी

By भाषा | Updated: November 22, 2019 03:45 IST

Open in App
ठळक मुद्दे जनकपुर के दशरथ मंदिर में 29 नवम्बर को ‘तिलकोत्सव’ होगा।बारात पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगह रुकेगी, जहां से और लोग इसमें शामिल हो जाएंगे।

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने गुरुवार को बड़ी धूमधाम से अयोध्या से भगवान राम की बारात निकाली। देवी सीता का पैतृक स्थान माने जाने वाले नेपाल के जनकपुर तक यह बारात जाएगी। बारात के 28 नवम्बर को जनकपुर पहुंचने की उम्मीद है, जहां एक दिसम्बर को भगवान राम और सीता का विवाह सामारोह आयोजित किया जाएगा।

बारात का नेतृत्व करने वाले विहिप नेता राजेन्द्र सिंह पंकज ने बताया कि बारात सीतामढ़ी से नेपाल में दाखिल होने से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों से होकर गुजरेगी। विहिप ने दो सजे हुए रथ पर अयोध्या से बारात निकाली। इन रथों पर भगवान राम, लक्ष्मण और भरत की पोशाक पहने कलाकार मौजूद थे। विहिप कार्यकर्ताओं और साधुओं सहित 200 बाराती कई कारों और बसों में सवार होकर इसका हिस्सा बने।

पकंज ने कहा, ‘‘ बारात पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगह रुकेगी, जहां से और लोग इसमें शामिल हो जाएंगे।’’ विहिप की शाखा ‘धर्म यात्रा महासंघ’ के बैनर तले इसका विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जनकपुर के दशरथ मंदिर में 29 नवम्बर को ‘तिलकोत्सव’ होगा। 30 नवम्बर को ‘कन्या पूजन’ और इसके बाद एक दिसम्बर को ‘रामलीला’, ‘धनुष भंजन’ और फिर ‘जयमाला’ होगी। इसके बाद दो दिसम्बर को ‘कलेवा’ का अयोजन होगा, जिसके बाद बारात गोरखपुर से होते हुए तीन दिसम्बर को वापस अयोध्या लौटेगी।

टॅग्स :अयोध्याविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी