लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: January 29, 2020 06:25 IST

अधिगृहीत की जाने वाली 85 एकड़ भूमि मंदिर नगरी अयोध्या से पांच किलोमीटर दूर है। इस बीच, गांव के कुछ लोगों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आपत्ति उठानी शुरू कर दी है क्योंकि वे उस जमीन को नहीं छोड़ना चाहते जहां वे चार पीढ़ियों से रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी ने अयोध्या नगरी में भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए कुछ स्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति के बीच भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।यह योगी आदित्यनाथ सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी घोषणा दो साल पहले की गई थी।

जिलाधिकारी ने अयोध्या नगरी में भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए कुछ स्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति के बीच भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह योगी आदित्यनाथ सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी घोषणा दो साल पहले की गई थी।

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने फैजाबाद सदर तहसील के हवेली अवध परगना के अंतर्गत आने वाले गांव मांझा बरहटा में भूमि अधिग्रहण के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी की।

अधिगृहीत की जाने वाली 85 एकड़ भूमि मंदिर नगरी अयोध्या से पांच किलोमीटर दूर है। इस बीच, गांव के कुछ लोगों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आपत्ति उठानी शुरू कर दी है क्योंकि वे उस जमीन को नहीं छोड़ना चाहते जहां वे चार पीढ़ियों से रह रहे हैं।

जिलाधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने आपत्तियां आमंत्रित की हैं, ताकि मालिक 15 दिन के भीतर इन्हें जमा कर सकें। अनधिकृत रूप से काबिज लोगों को भूमि खाली करनी होगी।’’ आदित्यनाथ सरकार ने 2017 में इस परियोजना की घोषणा की थी। 

टॅग्स :अयोध्यायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब