अयोध्या मामलाः पूर्व भाजपा नेता सिन्हा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत, कई खामियां, चलिए आगे बढ़ते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 18, 2019 02:13 PM2019-11-18T14:13:07+5:302019-11-18T14:13:07+5:30

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला गलत निर्णय है, इसमें कई खामियां हैं लेकिन मैं फिर भी मुस्लिम समुदाय से फैसले को स्वीकार करने के लिए कहूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चलिए आगे बढ़ते हैं।

Ayodhya case: Former BJP leader Sinha said - Supreme Court verdict wrong, many flaws, let's move forward | अयोध्या मामलाः पूर्व भाजपा नेता सिन्हा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत, कई खामियां, चलिए आगे बढ़ते हैं

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा।

Highlightsउच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कोई फैसला नहीं है।भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शुरुआत में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर ‘‘पछतावा’’ था।

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की आलोचना की लेकिन कहा कि मुस्लिम समुदाय को इसे स्वीकार करना चाहिए।

सिन्हा यहां मुंबई साहित्य महोत्सव में बोल रहे थे। ऐतिहासिक फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला गलत निर्णय है, इसमें कई खामियां हैं लेकिन मैं फिर भी मुस्लिम समुदाय से फैसले को स्वीकार करने के लिए कहूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चलिए आगे बढ़ते हैं।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कोई फैसला नहीं है।’’ इस बीच, सिन्हा ने यह भी दावा किया कि लाल कृष्ण आडवाणी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शुरुआत में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर ‘‘पछतावा’’ था लेकिन बाद में वे राम मंदिर आंदोलन का श्रेय लेने लगे। 

Web Title: Ayodhya case: Former BJP leader Sinha said - Supreme Court verdict wrong, many flaws, let's move forward

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे