लाइव न्यूज़ :

अयोध्या प्रशासन धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा सकता है: जिलाधिकारी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:49 IST

Open in App

अयोध्या, 15 अप्रैल हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के बाद रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में साधु संतों के यहां पहुंचने को लेकर अधिकारी कई उपायों पर विचार कर रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ए के झा के अनुसार, प्रशासन 48 घंटे पहले कराई गई कोविड-19 की जांच की नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के बिना आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर सकता है।

झा ने कहा, ‘‘यदि जरूरत पड़ी तो “अयोध्या की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा और प्रशासन अयोध्या में रामनवमी पर किसी भी धार्मिक कार्यक्रम को अनुमति नहीं देगा।’’

देश के विभिन्न हिस्सों से लोग रामनवमी का पर्व मनाने के लिए अयोध्या आते हैं।

अयोध्या में सरयू कुंज मंदिर के महंत आचार्य युगल किशोर शरण शास्त्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “हरिद्वार में कुंभ में भाग लेने के बाद अयोध्या की यात्रा करना बहुत ही पवित्र क्षण होगा। अयोध्या के कई संत भी कुंभ में हिस्सा लेने के लिए हरिद्वार गए हैं और वे भी राम नवमी पर लौटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह