लाइव न्यूज़ :

कोविशील्ड को मंजूरी के बाद आस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों का स्वागत करने को लेकर उत्सुक

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके शीर्ष चिकित्सा नियामक की ओर से देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके को मंजूरी दिए जाने के बाद वह भारतीय छात्रों का स्वागत करने को लेकर उत्सुक है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के कार्यालय ने कहा कि चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) ने सलाह दी है कि देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड रोधी टीके कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड को मान्यता प्राप्त टीके के रूप में अनुमोदित किया जाना चाहिए।

भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डैन तेहान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह एक अद्भुत खबर है कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को फिर से खोल दिया जाएगा।

डैन तेहान ने कहा, " इसका मतलब है कि हमारे भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के ऑस्ट्रेलिया लौटने का मार्ग फिर से खुल गया है और अगले साल फरवरी, मार्च में शुरू होने वाले पहले सेमेस्टर के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय छात्र इस वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के शुरू में लौट सकते हैं।"

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने देश के अंदर और बाहर यात्रा करने वाले लोगों पर बहुत सख्त यात्रा प्रतिबंध लगाए हुए थे।

भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को मंजूरी के बारे में एक सवाल के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मामला अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के सामने है, जैसा कि मैं इसे समझता हूं। डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने के बाद ही हमारा टीजीए विभाग इसको मंजूरी देने पर विचार करेगा।"

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा, "आज, टीजीए ने कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका/सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) टीकों द्वारा कोविड-19 से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों के अपने प्रारंभिक मूल्यांकन को प्रकाशित किया है और सलाह दी है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मद्देनजर इन टीकों को 'मान्यता प्राप्त टीके' के रूप में मान्य किया जाना चाहिए।"

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा कि सरकार आगामी हफ्तें में उन प्रक्रियाओं को अंतिम रूप प्रदान करेगी जिनसे लोग टीजीए द्वारा अनुमोदित टीकों की खुराक लिए जाने की स्थिति स्पष्ट करने में सक्षम हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई