लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद: नाम बदलने पर हुए विवाद के बाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:01 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), पांच जनवरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलने के मुद्दे पर जारी विवाद के मद्देनजर रेलवे पुलिस बल ने शहर के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर किए जाने का मुद्दा बीते कुछ दिनों से राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आरपीएफ के निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि निरंतर गश्त के लिए रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) तथा राजकीय रेलवे बल (जीआरपी) को तैनात किया गया है।

स्टेशन परिसर की सुरक्षा के प्रभारी अधिकारी ने बताया, ‘‘हम केवल उन्हीं लोगों को प्लेटफार्म पर जाने दे रहे हैं जिनके पास वैध टिकट हैं।’’

उन्होंने बताया कि ये कदम इसलिए उठाए गए हैं क्योंकि 2019 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवकों ने स्टेशन के साइनबोर्ड को तोड़ने तथा उन पर संभाजीनगर लिखने का प्रयास किया था।

शिवसेना ने दो दशक से भी अधिक समय पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर इसे संभाजीनगर करने की मांग की थी और इस संबंध में जून 1995 में औरंगाबाद नगर निगम में एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में कांग्रेस के एक पार्षद ने उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।

शिवसेना ने हाल में कहा कि नाम में बदलाव जल्दी ही होगा जिसका कांग्रेस ने विरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण