लाइव न्यूज़ :

24 अगस्त: जब एक राष्ट्रपति ने पद से इस्तीफा देने के बाद कर ली थी आत्महत्या, पढ़ें आज का इतिहास

By भाषा | Updated: August 24, 2020 08:19 IST

24 अगस्त का इतिहास: साल 1608 में आज के ही दिन ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा था, जिसके बाद भारत में अंग्रेजों का दबदबा बढ़ता चला गया। आज के ही दिन कलकत्ता शहर की भी स्थापना हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे1954 में ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली1814 में ब्रिटिश सेना ने किया व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले, साल 1690 में कलकत्ता शहर की स्थापना

ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत आना व्यापारिक उद्देश्यों से प्रेरित था, जो बाद में बदलकर साम्राज्यवाद बना। दरअसल 15वीं शताब्दी में यूरोप में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं, जिनकी वजह से भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय देशों में आकर्षण बढ़ा।

आज के दिन की बात करें तो कई बातें इससे जुड़ी हैं। एक ओर जहां 'अंग्रेजों' के कदम भारत में पहली बार पड़े तो वहीं आज का दिन एक देश के राष्ट्रपति से भी जुड़ा है जिसने पद से इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

दरअसल, 15वीं सदी में जब यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहाँ के व्यापारियों को नया बाजार तलाशने के लिए विवश कर दिया तो सबसे पहले उनकी नजर भारत पर पड़ी। इसी क्रम में पहले पुर्तगालियों और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा ‘हेक्टर’ भारत पहुंचा।

उस समय मुगल सम्राट जहांगीर का शासन था । कहने को तो यह एक सामान्य सी घटना थी और इससे पहले भी व्यापार के लिए जहाजी बेड़े यहां से वहां आते जाते थे, लेकिन इतिहास की इस एक घटना ने भारत के मस्तक पर अंग्रेजों की गुलामी की काली रेखा खींच दी। देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1608: ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।

1690 : कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।

1814 : ब्रिटिश सेना ने व्‍हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया।

1891 : थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।

1954 : गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली।

1969 : वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।

1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।

1991 : सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।

1993 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।

1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।

1999 : पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये आठ युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।

2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।

2006 : अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीबांग्लादेशअमेरिकापाकिस्तानमाइकल जैक्सन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी