'13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं', पीएम मोदी की जनता से अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 23, 2022 06:37 PM2022-07-23T18:37:58+5:302022-07-23T18:37:58+5:30

आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत में हर घर तिंरगा अभियान की शुरुआत की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। 

August 13 to August 15 tricolor must hoisted your homes PM narendra Modi appeal public | '13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं', पीएम मोदी की जनता से अपील

'13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं', पीएम मोदी की जनता से अपील

Highlightsआजादी के 75 साल पूरा करने पर शुय किया गया हर घर तिरंगा अभियान । पीएम ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट की।

नई दिल्ली: हर घर तिरंगा अभियान को और मजबूत करने के मकसद से पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 13 से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने की अपील की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा 'यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी'। वहीं पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र किया कि 22 जुलाई का हमारे लिए कितना महत्व है। 1947 को इसी दिन तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।

पीएम ने तिरंगे को लेकर जानकारी साझा की

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस मौके पर हम हर घर तिरंगा अभियान को और ज्यादा मजबूत करते हैं। वहीं उन्होंने तिरंगे को लेकर इतिहास से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की हैं।उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फहराए गए पहले तिरंगे की तस्वीर भी ट्वीट की।

पीएम ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालों को याद करते हुए कहा 'हम आज उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था जब हम औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ रहे थे। हम उनके सपने को पूरा करने और उनके सपनों के भारत का निर्माण करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं'।

आजादी के 75 साल पूरा होने पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान

बता दें कि भारत सरकार की तरफ से भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत देश के लोगों से अपील की जा रही है कि वो 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा लगाऐं या फहराऐं। पीएम मोदी से पहले कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने अपने राज्यों में इस अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उनसे तिरंगा फहराने की अपील भी कर रहे हैं। 

Web Title: August 13 to August 15 tricolor must hoisted your homes PM narendra Modi appeal public

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे