लाइव न्यूज़ :

JNU छात्र उमर खालिद पर जानलेवा हमला करने की कोशिश, फायरिंग कर भागे आरोपी, पुलिस जांच में जुटी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 13, 2018 17:04 IST

मिली जानकारी के अनुसार, उमर खालिद पर कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर किसी अज्ञात युवक ने हमला करने की कोशिश की और आरोपी शख्स ने हवा में गोली चला दी। हालांकि उमर को इससे कुछ नहीं हुआ है, और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्तः जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेता उमर खालिद पर सोमवार को किसी अज्ञात युवक ने जानलेवा हमला करने की कोशिश। उमर खालिद पर हमले की हुई कोशिश से अचानक इलाके में सनसनी फैल गई और वहां मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन पकड़ने में असफल हुए।  

मिली जानकारी के अनुसार, उमर खालिद पर कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर किसी अज्ञात युवक ने हमला करने की कोशिश की और आरोपी शख्स ने हवा में गोली चला दी। हालांकि उमर को इससे कुछ नहीं हुआ है, और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

इधर, दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा ने उमर खालिद के दावों पर कहा है कि हम जांच कर रहे हैं जिसमें उमर खालिद ने बताया है कि उन पर हमला किया गया। किसी ने उन्हें धक्का दिया। इसके बाद उन पर फायरिंग करने की कोशिश की गई, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। खालिद के मुताबिक हमलावर ने हवा में फायरिंग की, जिसके बाद लोगों ने आरोपी का पीछा किया।एक प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब खालिद क्लब के गेट पर थे तब दो गोलियां चलायी गईं। खालिद के साथ कांस्टीट्यूशन क्लब गए सैफी ने कहा कि हम चाय पीने गए थे जब तीन लोग हमारी तरफ आए। उनमें से एक ने खालिद को जकड़ लिया, जिसका विरोध करते हुए खालिद ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की।

सैफी ने कहा कि गोली चलने की आवाज आने के साथ वहां अव्यवस्था मच गई, लेकिन खालिद घायल नहीं हुए। आरोपियों ने भागते समय एक और गोली चलाई। 

बताया जा रहा है कि हमलावर की बंदूक बरामद कर ली गई है, लेकिन हमलावर फरार हो गया है। खालिद ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ संगठन के 'खौफ से आजादी' नामक एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बाद में खालिद ने कहा, 'देश में खौफ का माहौल है और सरकार के खिलाफ बोलने वाले हर व्यक्ति को डराया-धमकाया जा रहा है।'

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया