स्वामी अग्निवेश पर हमला : दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Published: August 19, 2018 02:44 AM2018-08-19T02:44:00+5:302018-08-19T02:44:00+5:30

दिल्ली पुलिस ने यहां भाजपा मुख्यालय के समीप सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर कथित हमला करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

attack on swami agnivesh delhi police filed case against unknown people | स्वामी अग्निवेश पर हमला : दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

स्वामी अग्निवेश पर हमला : दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

नई दिल्ली, 19 अगस्त : दिल्ली पुलिस ने यहां भाजपा मुख्यालय के समीप सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर कथित हमला करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया कि आरोपी भाजपा कार्यकर्ता थे। 

अग्निवेश की ओर से विट्ठल राव ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।बाद में इसे आईपी एस्टेट थाना स्थानांतरित कर दिया गया। आज इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।इस कथित हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है।

 इसमें कुछ लोग 79 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता से धक्कामुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने कल कहा था, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा मुख्यालय जाते समय मुझ पर हमला किया गया।

 करीब 20-30 भाजपा कार्यकर्ता आए और उन्होंने मुझे घेर लिया तथा मुझे धक्का दिया। मेरी ‘पगड़ी’ गिर गई और उन्होंने मुझे ‘देशद्रोही’ कहना शुरू कर दिया और मुझे देश छोड़कर जाने के लिए कहा।इसके बाद पुलिसकर्मी अग्निवेश को एक गाड़ी में बिठाकर वापस जंतर मंतर रोड स्थित उनके कार्यालय ले गए।

Web Title: attack on swami agnivesh delhi police filed case against unknown people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली