लाइव न्यूज़ :

Atishi On Delhi Police: 'मुझे घर जाना है', सड़क पर लेट गए आप नेता ने कहा, 'गोली मारो न'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 23, 2024 15:05 IST

Atishi On Delhi Police: दिल्ली पुलिस के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की जोरदार बहस हुई। वीडियो में देखने में मिल रहा है कि कार में बैठी आतिशी उतरती हैं और बाहर खड़े पुलिस वाले से उलझ जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआतिशी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप आतिशी ने कहा कि दिल्ली पुलिस मुझे घर जाने से रोक रही हैसोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Atishi On Delhi Police: दिल्ली पुलिस के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की जोरदार बहस हुई। वीडियो में देखने में मिल रहा है कि कार में बैठी आतिशी उतरती हैं और बाहर खड़े पुलिस वाले से उलझ जाती हैं। आतिशी काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं। पुलिस वाले से सीधे कह रही हैं कि आप गाड़ी में बैठ जाइए। इस बीच गाड़ी में बैठे दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, विधायक दुर्गेश पाठक के साथ आप नेता आदिल खान उतर कर जमीन पर लेट जाते हैं।

इस दौरान आतिशी जोर-जोर से पुलिसवाले से कहती हुई दिखाई देती हैं कि मुझे घर जाना है। इस बीच आप नेता जो जमीन पर लेटे हुए रहते हैं वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं कि गोली मारो न। पहले आप यह वीडियो देखिए।

आतिशी ने भी किया ट्वीट

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, आदिल खान और मैं शांतिपूर्वक मेरे आवास की ओर जा रहे थे। हमें कार में देखकर दिल्ली पुलिस ने हमारी कार रोक दी। ये कैसी तानाशाही है। अब विपक्षी नेताओं को उनकी पार्टी कार्यालय में नहीं मिलेगी इजाजत। अब हमें दिल्ली की सड़कों पर आज़ादी से घूमने की इजाज़त नहीं मिलेगी।

वहीं, इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के द्वारा भी पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा गया की पीएम मोदी आप को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहते हैं। इसलिए पुलिस जगह-जगह रोक रही है।

आतिशी ने कहा कि यह चाहते हैं कि हमें डिटेन कर लिया जाये ताकि हम चुनाव प्रचार ना कर सकें। हमारा पार्टी ऑफिस सीज कर दिया गया है। हमें चुनाव आयोग जाकर इसकी शिकायत करेंगे। और कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि हमें इस तानाशाही को हराना है, जहां जहां आप सब की ज़िम्मेदारी लगी है। वहां जाकर चुनाव प्रचार करें।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाAAP's Uttar Pradeshआम आदमी पार्टीदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर