लाइव न्यूज़ :

अतीक-अशरफ हत्याकांडः पुराने प्रयागराज इलाके में इंटरनेट डाउन, पुलिस-सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती, सीएम योगी का सख्त निर्देश- शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2023 09:18 IST

वर्तमान में प्रयागराज के पुराने शहरी इलाके तनावपूर्ण लेकिन शांतिपूर्ण हैं। शांति सुनिश्चित करने के लिए इन इलाकों में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज/लखनऊः प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस द्वारा सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है। वहीं प्रयागराज के चकिया, राजरूपपुर, रोशनबाग और करेली समेत अन्य इलाकों में रविवार को तड़के से इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। वर्तमान में प्रयागराज के पुराने शहरी इलाके तनावपूर्ण लेकिन शांतिपूर्ण हैं। शांति सुनिश्चित करने के लिए इन इलाकों में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती की गई है। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर का काफिला उस इलाके में गश्त कर रहा है, जहां कल अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को गोली मारी गई थी। 

 माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी एमएलएन मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर हुई। हत्याकांड के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश देते हुए तीन सदस्यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश दिए हैं। वहीं, घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

माफिया भाइयों की हत्या के बाद से राज्य के प्रत्येक जिले की पुलिस अपने इलाके में गश्त और चेकिंग तेज कर दी है। हत्या के बाद अयोध्या में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग की जा रही है। वहीं लखनऊ के हुसैनाबाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मऊ और वाराणसी में भी पुलिस द्वारा गश्त की जा रही है।

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया