लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद को प्रयागराज जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा जाएगा, CCTV कैमरो से चौबीस घंटे रखी जाएगी निगरानी

By रुस्तम राणा | Updated: March 26, 2023 16:04 IST

डीजी (जेल) आनंद कुमार ने रविवार को बताया कि अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद को प्रयागराज जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगाजेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय चौबीसों घंटे निगरानी करेगा

लखनऊ: माफिया से नेता बने अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी की प्रयागराज जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है। इस पर प्रयागराज के डीजी (जेल) आनंद कुमार ने रविवार को बताया कि अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। 

उन्होंने कहा कि जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय चौबीसों घंटे निगरानी करेगा। प्रयागराज जेल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए को जेल मुख्यालय भेजा जा रहा है। 

वहीं अहमदाबाद में 26 मार्च को उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद से पूछताछ करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल पहुंची है। अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी हैं। अतीक अहमद जहां गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, वहीं अशरफ बरेली जेल में बंद है।

अतीक को सड़क के रास्ते प्रयागराज ले जाया जाएगा, जहां मामले की जांच चल रही है। वहीं अतीक अहमद के करीबी आशंका जता चुके हैं कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।

टॅग्स :अतीक अहमदगुजरातप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप