लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल लाया गया, अपहरण केस में फैसले को लेकर मंगलवार को कोर्ट में होगी पेशी

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2023 18:34 IST

अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया। अपहरण के एक मामले में फैसले को लेकर अन्य आरोपियों के साथ उसे मंगलवार को प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम 5: 30 बजे नैनी केंद्रीय जेल लाया गया17 साल पुराने अपहरण के एक मामले में आरोपियों को 28 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगाअदालत के आदेश के अनुक्रम में माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाया गया

प्रयागराज: अहमदाबाद की साबरमती जेल से माफिया से नेता बने अतीक अहमद को लेकर पुलिस के जवान प्रयागराज पहुंच गए हैं। अतीक अहमद को यहां की नैनी सेंट्रल जेल में रखा गया है। उमेशपाल अपहरण के मामले में फैसले को लेकर अन्य आरोपियों के साथ उसे मंगलवार को प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया जाएगा। नैनी सेंट्रल जेल में सुरक्षा अतीक अहमद के भाई अशरफ को भी हत्या के एक मामले में पुलिस द्वारा यहां लाया जा रहा है।

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार शाम 5: 30 बजे नैनी केंद्रीय जेल लाया गया। सोमवार दोपहर से ही नैनी जेल में पुलिस बल की भारी तैनाती रही और मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा नैनी जेल के मुख्य द्वार पर पुलिस बलों की तैनाती की गई और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रोक दिया गया। 

पुलिस के आला अधिकारी सुबह से ही इस पर मंत्रणा कर रहे थे कि नैनी जेल में अतीक अहमद को किस बैरक में रखा जाए। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के मुताबिक 17 साल पुराने अपहरण के एक मामले में आरोपियों को 28 मार्च को अदालत में पेश किया जाना है। शर्मा के मुताबिक अदालत के आदेश के अनुक्रम में माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज लाया गया है। 

प्रयागराज पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम रविवार शाम अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। उल्लेखनीय है कि गत 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के अगले दिन उमेश पाल की पत्नी की तहरीर पर अतीक अहमद, भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और कई अन्य लोगों के खिलाफ धूमनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

(इनपुट भाषा के साथ)

टॅग्स :अतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत